हेलिकॉप्टर को पानी से निकालने में जुटे सेना के जवान

 मुजफ्फरपुर। बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने पहुंचा सेना का हेलिकॉप्टर तकनीकी खराबी के कारण बीते दिनों मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के घनश्यामपुर पंचायत के मधुवन बेसी गांव में पानी के बीचो बीच इमरजेंसी लैंडिंग किया था। जिसके बाद कई दिनों से सेना का वह हेलीकॉप्टर पानी में ही फंसा हुआ था। लेकिन अब जलस्तर कम हुआ है जिसके बाद मौके पर पहुंचे सेना के जवान उस हेलीकॉप्टर को निकालने की कवायद में जुटे हुए हैं।
सेना के जवानों के पहुंचने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पानी के बीचों-बीच फंसे हुए उस हेलीकॉप्टर को देखने के लिए पानी से गुजर कर उस हेलीकॉप्टर तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन उस स्थल से ठीक पहले सेना के जवानों के द्वारा स्थानीय लोगों को रोक दिया गया।
बता दें कि घटना 2 अक्टूबर की है जब बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत सामग्री पहुंचाने के लिए सेना का हेलीकॉप्टर मुजफ्फरपुर के औराई प्रखंड के घनश्यामपुर पंचायत के मधुबन बेसी गांव के पास पहुंचा था। इसी दौरान सेना के उस हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके बाद उस हेलीकॉप्टर को पानी के बीचो-बीच इमरजेंसी लैंडिंग कराया गया था। वही लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर में सवार सेना के चारों जवानों को सुरक्षित एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर लिया था।
हालांकि जिस जगह सेना का वह हेलीकॉप्टर लैंडिंग किया था। वहां पर अत्यधिक पानी का जलस्तर था। जिस कारण उसको अभी तक निकाला नहीं जा सका। चुकी अब उस स्थल पर पानी का जलस्तर कम हो चुका है। ऐसे में आज सेना के जवान मौके पर पहुंच चुके हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन भी उन्हें हर तरह की सुविधा मुहैया कराने को लेकर अलर्ट है अब देखना होगा की सेना के जवान उस हेलीकॉप्टर को कब तक वहां से निकाल पाते हैं।

  • Related Posts

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने सरकार से बातचीत…

    Continue reading
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    भोजपुर जिले के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    गांधी का ‘करो या मरो’ एलान: दिल्ली दहक उठी!

    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    जेन ज़ी का विद्रोह और उदारीकरणोत्तर सामाजिक अनुबंध का संकट

    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    कारपोरेट घरानों के ताबेदारों के खिलाफ सोशलिस्टों की ललकार!

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?