Archana Nag Sex Scandal : ओडिशा की राजनीति में भूचाल, एक्शन में ईडी

पुलिस आयुक्त ने कहा-पुलिस मामले में वित्तीय लेनदेन और वित्तीय अनियमतिताओं की जांच नहीं कर सकती है। अगर निजी लोग शामिल हैं तो ईडी या आयकर विभाग इस मामले की जांच कर सकता है।

अर्चना नाग सेक्स स्कैंडल ने इन दिनों ओडिशा की राजनीति में भूचाल ला दिया है। विपक्ष लगातार कथित तौर बीजू जनता दल के कई नेताओं से जुड़े इस सनसनीखेज सेक्स स्कैंडल की सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि इस हाईप्रोफाइल केस में अब प्रवर्तन निदेशालय की एंट्री हो सकती है। केंद्रीय जांच एजेंसी न ओडिशा पुलिस से इस मामले से जुड़ी प्राथमिकी की कॉपी मांगी है। हाल ही में पुलिस ने 26 वर्षीय एक महिला को गिरफ्तार किया था।
भुवनेश्वर कटक के पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी ने मंगलवार को कहा कि ईडी के अधिकारियों ने अर्चना नाग के एक पूर्व साथी द्वारा दर्ज प्राथमिकी की कॉपी मांगी है। महिला ने शिकायत की थी कि कुछ साल पहले अर्चना नाग ने उसके ड्रिंक्स और खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया और फिर कुछ अश्लील तस्वीरें लीं। आरोप यह भी है कि उन तस्वीरों का इस्तेमाल कर सेक्स वीडियो बनाया गया ओैर फिर उसकी मदद से लोगों को ब्लैकमेल किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि अर्चना नाग महिलाओं को वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर रही थी। उनका इस्तेमाल प्रभावशाली लोगों को ब्लैकमेल करने के लिए कर रही थी।
पुलिस ने उसके घर से उसका मोबाइल फोन, लैपटॉप, पेन ड्राइव और कम्प्यूटर भी बरामद किया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिस मामले में वित्तीय लेनदेन और वित्तीय अनियमितताओंक की जांच नहीं कर सकती है। अगर निजी लोग शामिल हैं तो ईडी या आयकर विभाग इस मामले की जांच कर सकता है। ओडिशा पुलिस ने अर्चना नाग के बैंक अकाउंट की जानकारी के लिए आरबीआई को एक पत्र लिखा था।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि अर्चना नाग और उनके पति जगबंधु चंद के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के बाद ईडी मनी लॉ्ड्रिरंग रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दायर करेगी। इससे ईडी के पास गिरफ्तार करने, तलाशी और जब्ती करने के साथ-साथ अपराध की आय को अटैच करने का अधिकार होगा।

अर्चना का महल जैसा है घर, दौलत देख हैरान हैं अधिकारी

आपको बता दें कि मामले की जांच क रहे पुलिस अधिकारी अर्चना नाग के महलनुमा इमारत, कई महंगी कारें के साथ-साथ एक घोड़े को देखकर हैरान रह गये थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ईडी अर्चना नाग और उसके पति को सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के साथ-साथ केंद्र और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों समेत कई हाईप्राफाइल लोगों से प्राप्त धन के स्रोत का पता लगा सकती है। गत महीने ओडिशा फिल्म निर्माता अक्षय पारिजा द्वारा नाग और एक लड़की के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद अर्चना नाग की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई थी।

अर्चना नाग के साथ बीजेडी नेताओं की तस्वीरें, बैकफुट पर सरकार

बीते कुछ हफ्तों में सत्ताधारी पार्टी के नेताओं साथ अर्चना नाग की कई तस्वीरें सामने आई हैं, लेकिन कोई भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए आगे नहीं आया है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि एक बार ईडी ने जांच शुरू कर दी तो अर्चना नाग और राजनेताओं के बीच किसी भी तरह का वित्तीय लेनदेन आने वाले दिनों में बीजेपी के लिए शर्मिंदगी का कारण बन सकता है।

भाजपा ने की सीबीआई जांच की मांग, बोली पुलिस है फेल

एक एनजीओ ने उड़ीसा उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर कर मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा निष्पक्ष और उचित जांच की मांग की है। भाजपा महिला विंग ने मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए आरोप लगाया है कि राज्य पुलिस जांच में कोई स्पष्ट प्रगति करने में विफल रही है। पार्टी ने राज्य पुलिस द्वारा मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं करने पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के आवास का घेराव करनेक की धमकी दी है।

  • Related Posts

    लखनऊ में पारिवारिक विवाद का खूनी अंत, पत्नी-बहन की हत्या के बाद खुदकुशी
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक पारिवारिक…

    Continue reading
    प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, ‘बाबू’ शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
    • TN15TN15
    • August 20, 2026

    नलगोंडा जिले में प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल रूपा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी