दुर्गापुर के काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पर एपीएसयू का उद्घाटन

 अनुप जोशी

दुर्गापुर : दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट से दिन-ब-दिन विमान की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी दुर्गापुर एयरपोर्ट से घरेलू विमान सेवा चल रही है। यहां से नई दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु के बाद अब तीन अन्य प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होने जा रही है। आने वाले समय में यहां से अंतरराष्ट्रीय विमान सेवा भी शुरू होने की योजना है। इसलिए इस एयरपोर्ट की उपयोगिता बढ़ती जा रही है इसलिए यहां की सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी की जा रही है। यहां पर सुरक्षा कर्मियों के रहने के लिए एयरपोर्ट सिक्योरिटी यूनिट एपीएसयू का निर्माण किया गया है। गुरुवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी ने नवनिर्मित एपीएसयू का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट के डायरेक्टर कैलाश मंडल ने पुलिस कमिश्नर सुनील कुमार चौधरी और डीसीपी ईस्ट अभिषेक गुप्ता का स्वागत किया।
नवनिर्मित एयरपोर्ट सिक्योरिटी यूनिट के निर्माण पर लगभग 40 लाख रुपए खर्च किए गए हैं और इसमें 48 बेड की व्यवस्था की गई है। काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट के डायरेक्टर कैलाश मंडल ने बताया कि एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एयरपोर्ट पर यात्री सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। एयरलाइन कंपनी इंडिगो 30 अगस्त से भुवनेश्वर, गुवाहाटी और बागडोगरा के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रही है। भुवनेश्वर के लिए डेली फ्लाइट मिलेगी, जबकि गुवाहाटी के लिए सप्ताह में तीन दिन और बागडोगरा के लिए सप्ताह में चार दिन इंडिगो का विमान उड़ान भरेगा। इन तीन प्रमुख शहरों के लिए विमान सेवा शुरू होने से सिर्फ आसनसोल दुर्गापुर ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों के लोगों को भी काफी सुविधा होगी।

  • Related Posts

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रभारी…

    Continue reading
    CM उमर अब्दुल्ला ने UCC पर गृहमंत्री को दी ‘सलाह’, क्या मानेगी केंद्र सरकार? 

    जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने BJP शासित…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म

    200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘हनुमान अंश’ को कभी OTT से मिला था रिजेक्शन, अब कतार में लगे 3 प्लेटफॉर्म