चौसा में किसानों पर अत्याचार करने वाली भाजपा की डबल इंजन सरकार के खिलाफ किसानों से मतदान करने की अपील

देश में परिवर्तन की हवा चल रही है : डॉ सुनीलम

हमने जो वायदा किया, उसे पूरा किया: बी आर पाटिल

मोदी सरकार के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल चुकी है : अरुण श्रीवास्तव

किसान और महिलाएं भाजपा को सजा देने के लिए वोट करें : अविनाश काकड़े

आज बक्सर लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी सुधाकर सिंह के समर्थन में इंडिया गठबंधन के बैनर तले कर्नाटक विधानसभा में पांच बार विधायक रहे, पूर्व डिप्टी स्पीकर बी आर पाटिल, समाजवादी समागम के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण श्रीवास्तव, समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक दल के नेता डॉ सुनीलम, महाराष्ट्र के किसान सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश काकड़े, म.प्र. से किसान संघर्ष समिति के सीधी-सिंगरौली क्षेत्र संयोजक निसार आलम अंसारी ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री बी आर पाटिल ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने जो वायदे किए थे उन्हें चुनाव होने के बाद पूरा किया है। उन्होंने बक्सर के मतदाताओं से अपील की कि वे महिलाओं और बेरोजगारों को एक लाख रुपए देने, 10 किलो अनाज देने, मजदूरों को मनरेगा में न्यूनतम 400 रूपए की मजदूरी देने की गारंटी पर विश्वास कर सुधाकर सिंह को वोट करें।
उन्होंने कहा कि पिछली बार नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी कर मतदाताओं को फंसाने में कामयाब हो गए थे लेकिन 10 साल के कड़वे अनुभव के बाद अब मतदाताओं ने भाजपा के खिलाफ और इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है।
अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार ने देशभर में भय का माहौल तैयार कर दिया है। ऐसे समय में सुधाकर सिंह जैसे नेताओं की जरूरत है, जो सरकारों के साथ-साथ अपने नेतृत्व से भी सवाल कर सकें।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने झूठ के आधार पर जो गुब्बारा उड़ाया था, चार चरण के चुनाव के बाद उसकी हवा निकल चुकी है। इंडिया गठबंधन सरकार बनाने की कगार पर पहुंच गई है।
डॉ सुनीलम ने किसानों से अपील की कि वे जब मतदान करने जाए तब बक्सर के चौसा में डबल इंजन की सरकार द्वारा किसानों पर किए गए अत्याचार, बनारस के मोहन सराय में किसानों पर किए गए अत्याचार, लखीमपुर खीरी में किसानों को जीप से कुचले जाने की घटनाओं को याद कर, किसानों पर अडानी अंबानी को देश की जमीन सौंपने के लिए लादे गए तीन किसान विरोधी कानून के विरोध में इंडिया गठबंधन को वोट करें ।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने कॉर्पोरेट का 16 लाख करोड़ माफ किया है। उतनी राशि से किसानों का तीन बार कर्जा माफ किया जा सकता था तथा देश के मनरेगा मजदूरों को 24 वर्षों तक काम दिया जा सकता था।
डॉ सुनीलम ने कहा कि तेजस्वी यादव ने रोजगार को चुनाव का मुख्य एजेंडा बनाने में सफलता हासिल की है, जिसके लिए देश का बेरोजगार युवा उन्हें हृदय से बधाई दे रहा है।
डॉ सुनीलम ने कहा कि हम सुधाकर सिंह के लिए इसलिए वोट मांग रहे हैं क्योंकि वे किसानों की आवाज उठाते रहे हैं तथा इंडिया गठबंधन ने एमएसपी की कानूनी गारंटी और कर्ज मुक्ति का वायदा किया है।
अविनाश काकड़े ने कहा कि मोदी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने, एमएसपी की कानून गारंटी देने को लेकर झूठ बोला है। महिलाओं को सुरक्षा देने का दावा करने वाली भाजपा ने महिलाओं का शोषण और अत्याचार करने वालों को खुला संरक्षण दिया है। जिसकी सजा भाजपा के खिलाफ वोट देकर दी जानी चाहिए। निसार आलम अंसारी ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है जिसे बचाने के लिए सुधाकर सिंह को वोट देना जरूरी है।

  • Related Posts

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

    Continue reading
    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!