विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

करनाल, (विसु)। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत विस्तार शिक्षा संस्थान नीलोखेड़ी में कृषि विकास में विस्तार अधिकारियेां के लिए संचार एवं मीडिया कौशल विषय पर चल रहे चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन हुआ। समापन समारोह की अध्यक्षता संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक डा. संजय कुमार ने की। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया के माध्यम से किसानों तक नवीन तकनीकों, सरकारी योजनाओं, मौसम की जानकारी, बिमारियों की रोकथाम इत्यादि विषयों की जानकारी बड़ी तीव्रता से पंहुचाई जा सकती है। तकनीक हस्तांतरण करने में मीडिया का अहम योगदान है, क्योंकि मीडिया के माध्यम से नवीन तकनीकों की जानकारी देकर किसानों को इन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है। इसके साथ-साथ सोशल मीडिया पर वीडियो सामग्री के माध्यम से विस्तार अधिकारी सूचनाओं को प्रभावशाली तरीके से किसानों तक पंहुचा सकते हैं। प्रगतिशील किसानों की सफलता की कहानी के माध्यम से अन्य किसानों को भी उन्नत तकनीकें अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विस्तार कार्यक्रमों में वीडियो सामग्री का प्रयोग करने हेतु विस्तार अधिकारियों को वीडियो निर्माण का प्रशिक्षण अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से कृषि विस्तार अधिकारियों को संचार एवं विभिन्न मीडिया कौशल की जानकारी दी गई है।
इस दौरान डा. कुमार ने बताया कि यह संस्थान वाईस-चांसलर प्रोफेसर बी. आर. कांबोज, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के नेतृत्व में उत्तर भारत के राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कृषि, उद्यान, पशु-पालन, मत्स्य पालन, वानिकी, महिला एवं बाल विकास इत्यादि विभागों के विस्तार अधिकारियों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहा है। उन्होंने विस्तार शिक्षा निदेशक डा. बलवान सिंह मंडल का भी धन्यवाद किया। प्रशिक्षण संयोजक डा. अजय कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड एंव पंजाब के विस्तार अधिकारियों ने हिस्सा लिया है। प्रशिक्षण के दौरान विस्तार अधिकारियों को एनडीआरआई, करनाल का भ्रमण भी करवाया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न संस्थानों से व्याख्यानों के लिए विशेषज्ञों को भी आमंत्रित किया गया था जिन्होंने प्रशिक्षण विषय संबधी व्याख्यान दिए। समापन कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान संस्थान के सभी कर्मचारी एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!