पंचमुखी बालाजी मंदिर प्रांगण में हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक उत्सव

रानीगंज : (संवाददाता अनुप जोशी) । रानीगंज के 37 नंबर वार्ड अंतर्गत यादव पाड़ा स्थित पंचमुखी बालाजी हनुमान मंदिर में मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर यहां पूजा अर्चना हवन यज्ञ का आयोजन किया गया इस दौरान सिर्फ 37 नंबर वार्ड के लोग ही नहीं बल्कि पंजाबी मोड़ सियारसोल निंमचा तिराट हाड़ाभांगा सहित रानीगंज के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु आए थे जिन्होंने इन धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया।
इस मौके पर बिरेन्द्र यादव,संजय सिंह,चन्दन राऊत,सिकंदर राय,सत्येंद्र राय,बिरेन्द्र राय,रामजी पाण्डेय,मनतोष राय,ओर भी तमाम पांचमुखी बालाजी मन्दिर कमेटी के सदस्यगन मौजूद थे।
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए इस मंदिर समिति से जुड़े संतोष राय ने बताया कि आज मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस है 2022 में इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी उन्होंने बताया कि यह मंदिर तकरीबन 40 साल पुराना है लेकिन तब मंदिर काफी छोटा था ऊपर टीन की शेड थी। इसके बाद 2015 से इस मंदिर के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हुआ बीच में कुछ कारण से यह कार्य बंद भी हो गया था लेकिन आखिरकार यादव पाड़ा महावीर कोलियरी तथा आसपास के लोगों के सहयोग से मंदिर बंनकर तैयार हुआ। उन्होंने कहा कि आज यहां पर इस मंदिर का तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है और कल हनुमान जयंती के अवसर पर यहां पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा उन्होंने बताया कि आज अखंड पाठ का आयोजन किया गया और कल 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा उनका कहना है कि जब से इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई है तब से रानीगंज पर आने वाले बहुत से संकट टल गए हैं।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    सेवा के 25 साल पूरे करने पर पीएम मोदी ने भगवान से मांगी 140 करोड़ लोगों की सेवा करने की क्षमता

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट

    दलित चेतना और लोकतंत्र का संकट

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    गाली गलौज, बदजुबानी क्या आंदोलन के लिए सेहतमंद है?

    गाली गलौज, बदजुबानी क्या आंदोलन के लिए सेहतमंद है?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते