Announcement of 120 people’s organizations of the country : देश के हर जिले में ‘नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ’ अभियान के तहत 75 किलोमीटर की यात्राएं

नफरत छोड़ो ,संविधान बचाओ अभियान, 2 अक्टूबर और 10 दिसंबर के बीच निकाली जाएंगी,  26जनवरी 23 से हर हाथ में संविधान मुहीम शुरू की जाएगी, गांधी जी के शहादत दिवस 30जनवरी को दिल्ली में मार्च निकाला जाएगा

देश में एक ओर विविधता पर सवाल उठाते, ‘विविधता में एकता’ के खिलाफ, जाति और मजहब के नाम पर केंद्र में बैठे सत्ताधीश जहर फैला रहे हैं,उन्होंने नफरत फैलाकर देश में विभाजन ही नही, हिंसा से अमानवीयता तक अपने वोट बैंक को हासिल करना चाहते हैं। यह संविधान का और मानव अधिकारों का उल्लंघन हमको अमान्य होते हुए, हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। हम नफरत से देशवासियों को छुड़वाना और जाति, धर्म, लिंग आधारित हर भेदभाव को मिटाकर इन्सानियत को बचाना चाहते हैं।

हम बिहार के निवासियों से अनुरोध और अपील करना चाहते हैं कि देश के सैकड़ो जनसंगठनों ने मिलकर एक पहल की है, ‘नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ’ अभियान की। हम चाहते हैं कि बिहार के जनसंगठनों की पूरी ताकत, जनशक्ति जुड़े और राष्ट्रीय एकात्मता की अलख जगाये।

इस अभियान में देश की आर्थिक बरबादी, जो संसाधनों से सार्वजनिक उद्योगों तक मुट्ठीभर पूंजीपतियों को बेचने से हो रही है, उसके असर, निजीकरण से बेरोजगारी, महंगाई से लूट, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में फैलती वंचना भी जनजागरण के मुद्दे होंगे। जल, जंगल जमीन को प्राकृतिक समुदायों से छीनकर कंपनियों को देने की साजिश भी हम उजागर करेंगे। हमारा अहम मुद्दा होगा, जनतंत्र और संविधान बचाने का। विकेंद्रिकरण के आधार पर जनतंत्र जीवित रखकर हम चाहेंगे, रोजगार निर्माण और आजीविका की रक्षा। हर नागरिक की बुनियादी जरूरतें पूरी करने से ही बचेगा संवैधानिक अधिकार – जीने का
। इन मुद्दों पर भी इस अभियान के दौरान हम जन-जन की पुकार सुनेंगे और विकल्प के मार्ग पर चलने का जनता का जागर हासिल करेंगे।

देश के सैंकडों जनसंगठनों ने मिलकर यह सोचा है कि देश के हर जिले में ‘नफरत छोड़ो, संविधान बचाओ’ के संदेश के साथ 75 किलोमीटर की यात्राएं 2 अक्टूबर और 10 दिसंबर के बीच निकलेंगे।

आज तक करीबन 120 जनसंगठनों द्वारा 250 जिलों में एक या अधिक यात्राओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इन यात्राओं में दलित, आदिवासी, महिला, किसान, मजदूर सभी जाति धर्म के नागरिक शामिल होंगे तथा किसी संगठन या दल का झंडा बैनर नही, अभियान का ही झंडा और बैनर तथा तिरंगा लेकर ही चलेंगे। संविधान के मूल्यों को सुरक्षित रख कर ही हम देश तो एकजुट रख सकते हैं ।

अभियान का दूसरा हिस्सा होगा 26 जनवरी से 30 जनवरी तक ‘दिल्ली चलो’ का! देश के हर राज्य के साथी 25 जनवरी तक, अपनी अपनी यात्राओं के ही द्वारा ‘ वाहन, रेल या रोड किसी भी मार्ग से जागरण करते हुए, दिल्ली की किसी भी सीमा के बाहर पहुंचेंगे और 26 जनवरी के रोज 5 दिन की पैदल यात्रा करते हुए 30 जनवरी के रोज जंतर मंतर, दिल्ली में हजारों की तादाद में गांधी स्मृति से राजघाट मार्च करेंगे , ‘शहादत दिवस ‘ पर शहीदों के सपने पूरे करने का संकल्प लेकर लौटेंगे।

26 जनवरी 23 से हर हाथ में संविधान मुहीम शुरू की जाएगी, इस पूरे दौर से उभरेगा, जनआंदोलन, यही हमारी ख्वाहिश है, देश में परिवर्तन लाने की !

इसी संदर्भ में बिहार के नागरिक समाज संगठन, जन-आंदोलन और सामाजिक कार्यकर्ता गांधी जयंती के अवसर पर नफरत छोड़ो संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन कर रहे हैं। यह सम्मेलन पटना के सदाकत आश्रम स्थित ब्रज किशोर मेमोरियल हॉल में सुबह 11 बजे से होगा।

इस अभियान में डॉ जी जी परीख ,मेधा पाटकर ,तुषार गांधी ,गीता रामाकृष्णन ,शबनम हाशमी, अविक साहा ,अरुण श्रीवास्तव ,डॉ सुनीलम ,फिरोज मिथिबोरवाला ,अशोक भारती , राजू बोरा ,फैसल खान ,गुड्डी आदि  शामिल हैं

  • Related Posts

    9 अगस्‍त, 1942 : महात्मा गांधी का ऐलान, ‘करो या मरो’ ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ आंदोलन में सोशलिस्‍टों की भागीदारी!
    • TN15TN15
    • August 6, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन सैकड़ों साल की गुलामी के…

    Continue reading
    किसान संघर्ष समिति कार्यकारिणी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक संपन्न
    • TN15TN15
    • August 4, 2026

    10 अगस्त को जेल भरो आंदोलन होगा 17…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    • By TN15
    • August 7, 2026
    रांची: छात्रों ने सरकार को दी नई लिस्ट, डेलीगेशन में 10 नाम

    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    छात्र आंदोलन पर राज ठाकरे का बड़ा दावा, ‘BJP की अंदरूनी लड़ाई…’

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!