मोदी की गारंटी पर लोगों का भरोसा, एक साल में बदल जाएगी समस्तीपुर की तस्वीर : शाम्भवी चौधरी

कुशेश्वर स्थान विधानसभा के बिरौल प्रखण्ड में एनडीए चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन

 

सुभाष चंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा।आसन्न लोकसभा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) की उम्मीदवार शाम्भवी चौधरी ने रविवार को कुशेश्वर स्थान विधानसभा में जनसंपर्क के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों का अटूट विश्वास हैं।

इस बार के चुनाव में अबकी बार 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने में समस्तीपुर की जनता का महत्वपूर्ण योगदान होगा। यहां की जनता मोदी की गारंटी नीतीश कुमार के विकास और चिराग पासवान के विजन को सफल बनाने के लिए हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करेगी और देश में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि समस्तीपुर से चुनाव जीतकर संसद जाने के बाद एक साल के अंदर यहां की तस्वीर बदल जाएगी। जाम से निजात के लिए शहर में फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। स्थानीय स्तर पर युवाओं को रोजगार के लिए समुचित व्यवस्था कर दिया जाएगा। हर क्षेत्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। अच्छी शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि इलाज के लिए उन्हें दरभंगा या पटना नही जाना पड़े।

उन्होंने कहा कि चुनाव के उद्देश्य से स्थापित कार्यालय जन आकांक्षाओं को पूर्ति करने और हमारे संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कुशेश्वर स्थान विधानसभा के अकौना‚ लोहनी‚ तरवाड़ा लदहो‚ मोहनपुर‚ सोनपुर‚ पघाड़ी‚ अफज़ला बाजार आसो आदि गाँव मे जनसंपर्क कर जनता-जनार्दन से आशीर्वाद व समर्थन प्राप्त किया।

आगामी 13 मई को होने वाले चुनाव में हेलिकॉप्टर निशान पर वोट करने की अपील की। मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने एनडीए उम्मीदवार का गर्मजोशी से स्वागत किया और मीथिला पाग व फूल-मालाओं के साथ सम्मानित किया।

इस अवसर पर लोजपा के बिरौल प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण आचार्य, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष कामरान अहमद खान, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रंजीत झा समेत बड़ी संख्या में एनडीए के नेता व कार्यकर्तागण मौजूद थे।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    डीआईसी इंडिया प्रबंधन की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ श्रम कार्यालय पर सीटू ने जोरदार प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन 

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    3 अक्टूबर को भिटहा में उमड़ेगा श्रद्धा का महासैलाब, दादा जी की पुण्यतिथि पर जुटेगा पूर्वांचल

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    ₹2700 की दवा पर ₹27 हजार की कीमत क्यों?

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    UP: ओपी राजभर-अखिलेश के बीच तू-तू-मैं-मैं, नथवानी, रामगोपाल, INDIA पर भिड़े दोनों नेता

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी

    आराधना मिश्रा हो सकती हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष, अजय राय की होगी छुट्टी