अनसूया भारद्वाज का पोस्टर फैंस को खुश करने में नाकाम

हैदराबाद| सुकुमार द्वारा निर्देशित, अल्लू अर्जुन की अखिल भारतीय फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ हाल के दिनों में बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। देहाती, ग्रामीण पृष्ठभूमि के साथ, निर्मार्ताओं को फिल्म को लेकर जमकर तारीफ मिली है। निर्माताओं ने बुधवार को अभिनेत्री अनसूया भारद्वाज के फस्र्ट लुक पोस्टर का अनावरण किया, जो प्रशंसकों के बीच खलबली मचाने में नाकामयाब रही। जहां अनसूया का अनजाना लुक वायरल हो रहा है, वहीं ऐसा लग रहा है कि फिल्म के ज्यादातर फैंस इस लुक से खुश नहीं हैं।

अनसूया भारद्वाज के फस्र्ट लुक पोस्टर में उन्हें अलग अवतार में दिखाया गया है। पोस्टर में अनसूया को काफी सोने के गहने पहने देखा जा सकता है। साथ ही पान खाती दिखाई देती है और हाथ में सरौता (सुपारी काटने का एक यंत्र) पकड़ी हुई हैं।

पुष्पा की कहानी आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले के सुदूर इलाकों की वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है। कहानी क्षेत्र के शेषचलम पहाड़ियों में लाल चंदन तस्करों के इर्द-गिर्द घूमती है।

सुकुमार द्वारा निर्देशित, फिल्म में अल्लू अर्जुन पुष्पा राज नामक एक चंदन तस्कर की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे, जिसे रश्मिका मंदाना के साथ देखा जाएगा।

‘पुष्पा’ एक दो-भाग वाली फिल्म है और इसे मुत्तमसेट्टी मीडिया के सहयोग से मैथरी मूवी मेकर्स द्वारा बनाया गया है।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!