अनंत सिंह का बड़ा बयान, ‘अगर JDU से CM बने तो निशांत कुमार, अगर BJP से बने तो…’

मोकामा से जेडीयू के विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के फैसले से पूरा बिहार दुखी है। सत्तापक्ष के साथ विपक्ष भी दुखी है. लेकिन नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं तो इससे बिहार को फायदा ही होगा. बिहार के और विकास के लिए नीतीश तेजी से काम करेंगे।

हम उसी समय समझ गए थे कि…

अनंत सिंह ने कहा, “विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने के एक दिन पहले हम नीतीश कुमार के पास गये थे। हम उसी समय समझ गए थे कि दिल्ली जाने का जो फैसला लिया उसको वो नहीं बदलेंगे. पूरा बिहार चाहता है कि नीतीश कुमार पांच साल मुख्यमंत्री रहें. उनके नाम पर प्रचंड जनादेश मिला. लेकिन अब वह राज्यसभा जाने का निर्णय ले चुके हैं।

खरमास के बाद कुर्सी छोड़ेंगे सीएम नीतीश?

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या खरमास (14 अप्रैल) के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ देंगे तो उन्होंने कहा, “हां छोड़ देंगे. वह मालिक हैं. जो चाहेंगे वही होगा.”

बीजेपी से कौन हो सीएम? बताई पसंद

सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार पर उन्होंने कहा कि उनको जनता राजनीति में लाई है. बहुत काबिलियत है। हम चाहते हैं कि नई सरकार में जेडीयू का मुख्यमंत्री बने तो निशांत को मुख्यमंत्री बनाया जाए. अगर BJP का मुख्यमंत्री बनेगा तो सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाया जाए. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जितना काम कर दिया, कोई पैदा नहीं लिया है कि उस तरह का काम कर सके।

बेटों में से कोई लड़ेगा चुनाव- अनंत सिंह

इसके साथ ही अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के CM पद से इस्तीफा देते ही जल्द नई सरकार का गठन हो जाएगा. RJD खत्म है. तेजस्वी यादव को दूसरे दल से टिकट लेकर चुनाव लड़ना पड़ेगा. मोकामा विधायक ने ये भी कहा, “अगला विधानसभा चुनाव हम अब चुनाव नहीं लड़ेंगे. हमारा बेटों में से कोई लड़ेगा.” छोटे बेटे अभिनव ने कहा, “अभी तो मैं पढ़ाई कर रहा हूं. आगे क्या करेंगे यह समय बताएगा।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया