SC के ऑर्डर पर आनंद मोहन की पहली प्रतिक्रिया, ‘जो भी फैसला…’

पूर्व सांसद आनंद मोहन की रिहाई रद्द हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने एक महीने में सरेंडर का आदेश दिया है।  कोर्ट के इस फैसले के बाद  शुक्रवार को आनंद मोहन ने अपने पैतृक गांव पचगछिया में पूजा-अर्चना के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आनंद मोहन ने कहा, “जो भी फैसला आया है… मैं पूरी विनम्रता से शालीनता से इस फैसले को स्वीकार करता हूं… लेकिन मेरा मानना है कि हमारे पक्ष को शुरू से ही नजरअंदाज किया जाता रहा है।

आनंद मोहन ने कहा कि एफआईआर में घटना का समय 3 बजकर 15 मिनट है। उनकी गिरफ्तारी घटनास्थल से करीब 67 किलोमीटर दूर हाजीपुर के एक रेलवे क्रॉसिंग से हुई। उनकी गिरफ्तारी 3 बजकर साढ़े 28 मिनट पर हुई थी। उन्होंने सवाल उठाया कि घटना और जहां से उनकी गिरफ्तारी हुई दोनों में समय का फर्क 12.30 मिनट है, तो ऐसे में कोई इतनी दूरी कैसे पूरा कर लिया? उन्होंने कहा कि उस वक्त तो सड़कें भी खराब थीं गड्ढे थे. आनंद मोहन ने कहा कि 67  किलोमीटर की दूरी 12.30 मिनट में हेलीकॉप्टर से भी नहीं तय हो सकती है. क्योंकि पांच मिनट टेकऑफ और पांच मिनट लैंडिग में भी समय लगता है।

 

 

‘घटनास्थल पर क्यों नहीं हुई थी कोई गिरफ्तारी…’

 

 

आनंद मोहन ने कहा कि घटना के दिन 115 के आसपास आर्म्ड फोर्स थे, दो एसडीओ थे मुजफ्फरपुर पूर्वी और पश्चिमी, दो डीएसपी थे, इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर थे, ये सब डीएम की सुरक्षा में थे। उनके साथ पहले से बॉडीगार्ड और चालक था। आनंद मोहन ने कहा कि घटना में साढ़े तीन हजार अज्ञात लोगों पर केस हुआ कि भीड़ ने जी कृष्णैया की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। 37 लोगों को नामजद किया गया था. सवाल है कि इतने फोर्स के बाद एक भी घटनास्थल से एक भी गिफ्तारी नहीं होती है।
आनंद मोहन ने कहा कि कोर्ट ने मेडिकल अफसर से पूछा था कि तीन गोली जिसको कनपटी में लगेगी वो कितनी देर जिंदा रह सकता है? डॉक्टर ने बताया कि तीन सेकेंड भी जिंदा नहीं रह सकता है। सवाल है कि अगर तीन सेकेंड भी जिंदा नहीं रह सकता है तो एक घंटा 40-42 मिनट किसका इलाज हुआ?

उन्होंने कहा कि दो प्रत्यक्षदर्शी थे बॉडीगार्ड और ड्राइवर, दोनों ने कोर्ट में कहा कि वे लवली आनंद और आनंद मोहन को पहचानते हैं। उन लोगों ने कहा कि ये (आनंद मोहन) दूर-दूर तक घटनास्थल पर नहीं थे. ना प्रत्यक्षदर्शी ना गवाह, पुलिस गवाही देती है और उस आधार पर हमको बांध दिया जाता है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘रामायण’ ने 23वें दिन तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी भारत में तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

    • By TN15
    • November 28, 2026
    ‘रामायण’ ने 23वें दिन तोड़ा ‘बाहुबली 2’ का 9 साल पुराना रिकॉर्ड, बनी भारत में तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

    SC के ऑर्डर पर आनंद मोहन की पहली प्रतिक्रिया, ‘जो भी फैसला…’

    • By TN15
    • November 28, 2026
    SC के ऑर्डर पर आनंद मोहन की पहली प्रतिक्रिया, ‘जो भी फैसला…’

    शरद गुट में बड़ा सियासी हंगामा! नाराज सांसद-विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में!

    • By TN15
    • November 28, 2026
    शरद गुट में बड़ा सियासी हंगामा! नाराज सांसद-विधायक एकनाथ शिंदे के संपर्क में!

    बाहर निकला मुजफ्फरनगर दंगों की जिन्न, लखनऊ में लगे होर्डिंग्स!

    • By TN15
    • November 28, 2026
    बाहर निकला मुजफ्फरनगर दंगों की जिन्न, लखनऊ में लगे होर्डिंग्स!

    Delimitation Bill: अब उद्धव ठाकरे गुट ने बढ़ाया सस्पेंस, ‘हमारी पार्टी की…’

    • By TN15
    • November 27, 2026
    Delimitation Bill: अब उद्धव ठाकरे गुट ने बढ़ाया सस्पेंस, ‘हमारी पार्टी की…’

    Delimitation Bill 2026: परिसीमन आयोग में कौन-कौन होते हैं सदस्य, कौन करता है नियुक्ति?

    • By TN15
    • November 27, 2026
    Delimitation Bill 2026: परिसीमन आयोग में कौन-कौन होते हैं सदस्य, कौन करता है नियुक्ति?