आनंद मोहन की थी ‘जश्न’ की तैयारी! प्लान पर किसने फेरा पानी? पटना से गया था JDU के बड़े नेता का फोन

Anand Mohan Singh News: आनंद मोहन की प्लानिंग थी कि गाजे-बाजे से स्वागत हो. वह खुली जीप से समर्थकों के साथ जाएं, एक फोन से पूरा प्लान बदल गया

पटना: गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया की हत्या के मामले में जेल में बंद पूर्व सांसद आनंद (Anand Mohan) की रिहाई हो गई है. गुरुवार (27 अप्रैल) की सुबह 6.15 बजे उन्हें जेल से छोड़ा गया है. इस रिहाई को लेकर सियासी गलियारे में तरह-तरह की बातें हो रही हैं. वहीं दूसरी ओर अचानक जेल से इस तरह रिहाई को लेकर एक चौंकाने वाली बात भी सामने आई है. आनंद मोहन की बड़ी प्लानिंग थी लेकिन यह कामयाब नहीं हो सका. सूत्रों के अनुसार, आनंद मोहन की बड़ी तैयारी पर एक फोन कॉल ने पानी फेर दिया.

सूत्रों के अनुसार, जेल से बाहर आने के दौरान प्लान तैयार था कि कैसे क्या करना है. प्लानिंग थी कि आनंद मोहन का गाजे-बाजे के साथ स्वागत हो. इसके साथ ही वो जेल से बाहर निकलेंगे. सहरसा जेल से बाहर निकलने के बाद फिर समर्थकों के साथ खुली जीप पर सवार होकर जाएंगे. हालांकि ऐसा नहीं हो सका और प्लान फेल हो गया. इसके पीछे पटना का कनेक्शन बताया जा रहा है.

जेडीयू के नेता ने किया आनंद मोहन को फोन

सूत्रों के अनुसार, रिहाई से पहले आनंद मोहन को पटना से जेडीयू के एक बड़े नेता ने फोन किया था. जब आनंद मोहन को मना किया गया कि वे कुछ न करें तो उन्होंने यह भी कहा कि हमने जो तय किया उसे करने में क्या दिक्कत है. इसे क्यों रोकें? इस पर उन्हें पटना से कहा गया कि अभी आप शांत बैठिए. अभी ये सब करने की कोई जरूरत नहीं है. माना जा रहा है कि फोन करने वाला शख्स जानता है कि इसका क्या फायदा या नुकसान हो सकता है. जेडीयू नेता के कहने पर ही आनंद मोहन ने अपना पूरा प्लान बदल दिया.

इधर जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि कानून के हिसाब से आनंद मोहन की रिहाई हुई है. गाजे-बाजे का इंतजाम किसने किया और क्यों किया इससे हमलोगों को क्या मतलब है. वहीं दूसरी ओर बीजेपी भी खुलकर नहीं बोल रही है. फूंक-फूंक कर बयान दिए जा रहे हैं. नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा है कि बीजेपी अपराधी और भ्रष्टाचारी के पक्ष में कभी नहीं है. बीजेपी का स्टैंड क्लियर है. बीजेपी की ओर से यह भी बयान आया है कि आनंद मोहन के बहाने सरकार दुर्दांत अपराधियों को छोड़ रही है.

  • Related Posts

    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप…

    Continue reading
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?
    • TN15TN15
    • July 29, 2026

    बीजेपी ने राहुल गांधी के पैलेट गन वाले…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    • By TN15
    • July 29, 2026
    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन – हंगामा है क्यों बरपा

    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘BJP-RSS से माफी नहीं मांगूंगा’, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    शिमला में गहराया जल संकट! जरूरत से काफी कम मिल रहा पानी

    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस?

    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    • By TN15
    • July 29, 2026
    ‘गृह मंत्री नहीं मजिस्ट्रेट देता आदेश’, राहुल के आरोपों पर BJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी

    • By TN15
    • July 29, 2026
    श्रमिक एवं किसान राष्ट्रीय सम्मेलन में सीटू गौतमबुद्धनगर से सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भागीदारी