व्यापारिक सुरक्षा फ़ोरम संस्था की एक अहम बैठक

ऋषि तिवारी
नोएडा। व्यापारिक सुरक्षा फ़ोरम संस्था की एक अहम बैठक उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री एवं प्रभारी जिला महानगर नोएडा राधा कृष्ण गर्ग की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में संपन्न हुई जिसमे नोएडा महानगर अध्यक्ष पद पर लवकेश कुमार गोयल को नियुक्त किया गया। नवनियुक्त नोएडा महानगर अध्यक्ष लवकेश कुमार गोयल ने कहा कि मैं अपने शीर्ष संगठन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं कि मुझे उन्होंने यह जिम्मेदारी दी है मैं आश्वासन दिलाता हूं कि मैं संस्था के हित में कार्य करूंगा और व्यापारियों को न्याय दिलाने में मदद करूंगा।

उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री राधा कृष्ण गर्ग ने बताया कि व्यापारियों की समस्याओं हेतु हमारी संस्था सरकारी विभाग के उच्च अधिकारियों से मिलकर व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराने की यथा सम्भव प्रयास करेगी। बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमे मुख्य संरक्षक सुरेश गुप्ता, ओ.पी. गुप्ता, ओ.पी. गोयल एवं डॉ वी.के.गुप्ता को नियुक्त किया गया एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहताश कुमार गोयल, सुनील गुप्ता एवं आर.के. सिंघला, महामंत्री अतुल गुप्ता, सचिव मनोज गोयल एवं निशांत गर्ग, महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुबाला वैश्य, उपाध्यक्ष इंदु कुमारी को नियुक्त किया गया।

  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!