पीआरपीसी द्वारा अपनी सीएसआर पहल के तहत सिविल अस्पताल, पानीपत को एक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट (ALS) एम्बुलेंस सौंपी गई

करनाल, (विसु)। “संरक्षण” के मूल मूल्य को प्रदर्शित करते हुए इंडियन ऑइल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स द्वारा अपनी निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत, सिविल हस्पताल, पानीपत को उनके निवेदन के आधार पर एक एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्ब्युलेन्स दिनांक 11 अप्रैल 2025 को सौंपी ।

इस एम्ब्युलेन्स का फ्लेग ऑफ श्री एम. एल. डहरिया, कार्यकारी निदेशक व रिफ़ाइनरी प्रमुख, पीआरपीसी के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में डॉ विजय मालिक, सिविल सर्जन, पानीपत, डॉ श्यामलाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सिविल अस्पताल, पानीपत एवं डॉ अमित की खास उपस्थिती रही। साथ ही मे कार्यक्रम में श्री ओमप्रकाश, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), श्री विवेक नारायण, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित रहे।
यह एम्बुलेंस सौंपा जाना, पानीपत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से गंभीर रूप से बीमार नवजातों और मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित करना अब अधिक प्रभावी और सुरक्षित हो सकेगा। अभी तक अधिकतर मरीजों को निजी वाहनों, सामान्य या अपर्याप्त सुविधाओं वाली एम्बुलेंसों तथा सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से बिना किसी पूर्व उपचार के लाया जाता था, जिससे मरीज की स्थिति और बिगड़ जाती थी। यह एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस ऐसे मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के दौरान उच्च स्तरीय जीवन रक्षक उपचार और देखभाल सुनिश्चित करेगी, जिससे शिशु मृत्यु दर एवं अन्य गंभीर जटिलताओं को कम करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर श्री एम. एल. डहरिया ने इंडियनऑयल की सामाजिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवा हमारे निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रमुख क्षेत्र रहा है, और ये एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट एम्ब्युलेन्स पानीपत जिले में चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाएंगी। ये एम्बुलेंस गंभीर रोगियों को अस्पताल तक ले जाते समय उन्नत जीवन रक्षक उपचार और देखभाल प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगी।
‘इंडियनऑयल आरोग्यम’ इंडियनऑयल की एक प्रमुख CSR परियोजना है, जिसका उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में लोगों को उनके द्वार पर प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

  • Related Posts

    सिंगरौली में बारिश का कहर खेतों में रखी धान की फसल अंकुरित किसानों की बढ़ी चिंता फसल नुकसानी का सर्वे कराए सरकार.. शिव सिंह
    • TN15TN15
    • November 23, 2026

    सिंगरौली । चक्रवात के कारण सिंगरौली जिले में…

    Continue reading
    स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह के संरक्षण में हुआ लगभग 500 करोड़ से अधिक का घोटाला!
    • TN15TN15
    • November 22, 2026

    उदय प्रताप सिंह के करीबी वीरेन्द्र तिवारी ने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    • By TN15
    • November 23, 2026
    समाजवादी नेता राजनारायण जी के 23 नवंबर जन्मदिवस के अवसर पर! रूस -यूक्रेन जंग और राजनारायण !

    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    • By TN15
    • November 23, 2026
    आईआईटी कानपुर घरेलू हिंसा और यौन दुर्व्यवहार के आरोपी प्रोफेसर को संरक्षण क्यों दे रहा है?

    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर SC ने कहा, ‘इस बार सर्दियों में भाग्यशाली, फेफड़ों को राहत मिली’

    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    • By TN15
    • November 23, 2026
    भारत कितना गरीब है? गरीबी, असमानता और आर्थिक विकास की सीमाएं!

    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    • By TN15
    • November 23, 2026
    श्रमिकों को एकजुट करने के लिए सीटू का जन जागरण अभियान तेज, नुक्कड़ नाटक और पर्चा वितरण के जरिए दिल्ली चलो का आह्वान

    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा

    • By TN15
    • November 23, 2026
    दिल्ली SIR: मुस्तफाबाद के 65 जिंदा लोगों को वोटर लिस्ट में बताया मृत, कांग्रेस ने BJP को घेरा