Amritpal Singh Arrest Operation: ‘वारिस पंजाब दे’ के बैंक खातों में 40 करोड़ की लेनदेन! किसान आंदोलन में जान गंवाने वालों का पैसा गबन करने का आरोप

वारिस पंजाब दे संगठन से जुड़े लोगों के खातों में करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक की लेनदेन की गई है. किसान आंदोलन के जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों की आर्थिक सहायता के नाम पर यह रुपया लिया गया है.

Amritpal Singh Arrest Operation: वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की खोज में पंजाब पुलिस लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है. वही जांच एजेंसियां अमृतपाल के वित्तीय लेन-देन पर भी नजर रखने की कोशिश कर रही हैं. इस दौरान जांच में सामने आया है कि वारिस पंजाब दे के संगठन से जुड़े पांच लोगों के खातों में साल 2016 से लेकर अब तक करीब 40 करोड़ रुपये से अधिक की लेनदेन की गई है.

मृतक किसानों के नाम पर लिया गया रुपया

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि किसान आंदोलन के समय दिल्ली की सीमा पर जान गंवाने वाले परिवारों को आर्थिक सहायता देने के नाम पर भी यह रुपया प्राप्त किया गया है. इसके अलावा एक मामले में यह भी पाया गया है कि धार्मिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के नाम पर भी यह रुपया लिया गया है. सूत्रों की माने तो 35 करोड़ रुपए से ज्यादा तो अमृतपाल के सहयोगी दलजीत सिंह कलसी द्वारा प्राप्त किए गए थे, जिसे पंजाब पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है.

हाल ही के दिनों में मिला ज्यादा पैसा

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार सूत्रों की माने तो जिन सालों में ये रुपयों का लेनदेन किया गया, उसकी जांच की जा रही है. हाल ही के दिनों में कुछ लोगों को बड़ी मात्रा में रुपया मिलना शुरू हुआ था. जबकि पिछले सालों के दौरान कुछ कम रुपया मिल रहा था. पैसों की जो लेन-देन की गई है नकद जमा, तत्काल भुगतान सेवा (आईएमपीएस) और यूपीआई के माध्यम से की गई है. इस लेनदेन के अनुसार जो बड़ा पैटर्न देखने को मिला है वो है कि लगभग चार-पांच करोड़ रुपए की लेनदेन एटीएम के माध्यम से की गई है.

करीब 12 देशों से हुआ लेनदेन

सूत्रों का कहना है कि रुपयों का लेनदेन करीब 12 विभिन्न देशों से किया गया है. दूसरी ओर अमृतपाल की तलाश जारी है. उसके काफिले में शामिल होने वाली गाड़ियों को पुलिस ने जब्त किया है. इसमें तीन एसयूवी – एक मर्सिडीज, एक इसुजु और एक फोर्ड एंडेवर कारें शामिल है. अब यह जांच की जा रही है कि इन वाहनों को खरीदा गया है या उपहार में मिले है.

  • Related Posts

    डिप्टी CM के नाम पर फर्जी कॉल, नर्सिंग ऑफिसर को किया सस्पेंड
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    राजस्थान के डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा के…

    Continue reading
    अलवर में PAK के लिए हो रही थी जासूसी? पुलिस ने युवक को दबोचा
    • TN15TN15
    • August 2, 2026

    राजस्थान में केंद्रीय जांच एजेंसियों के इनपुट के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    ‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…

    • By TN15
    • August 7, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल

    • By TN15
    • August 7, 2026
    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल

    पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पटना में सड़क हादसे के बाद बवाल! बस समेत 5 गाड़ियां फूंकीं, पुलिस पर भी पथराव

    सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी से इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत! 

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली : यदि जेन जी से इतनी ही हमदर्दी है तो सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरें मोहन भागवत! 

    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत ने कहा- Gen Z पर अंधा विश्वास, प्रियंका गांधी बोलीं- ‘उन्हें उनकी…’