अखिलेश और धर्मेंद्र यादव को अमित शाह का संसद में तगड़ा जवाब   

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव के बयान पर प्रतिक्रिया दी।  अमित शाह ने अखिलेश यादव के उस सवाल का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने पूछा था कि जनगणना अब तक क्यों नहीं हुई. शाह ने स्पष्ट किया कि जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने जाति जनगणना कराने का फैसला ले लिया है और यह जनगणना जाति के आंकड़ों के साथ ही की जाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की चले तो वे घरों की भी जाति तय कर दें।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र यादव की तरफ से मुस्लिम महिलाओं को आरक्षण देने की बात पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह असंवैधानिक है, क्योंकि भारतीय संविधान धर्म के आधार पर आरक्षण की अनुमति नहीं देता। इससे पहले उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे बयान दिए जा रहे हैं, जिनसे जनता के बीच अनावश्यक चिंता पैदा हो रही है।

धर्मेंद्र यादव की सरकार से मांग

लोकसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्ताव पर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने कहा कि महिला बिल के नाम पर जो स्थिति कश्मीर और असम में देखने को मिली, उसी तरह की व्यवस्था पूरे देश में लागू करने की कोशिश की जा रही है, जिसका विपक्ष विरोध करेगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जब तक इस बिल में पिछड़े वर्ग और मुस्लिम वर्ग की महिलाओं को शामिल नहीं किया जाता, तब तक उनकी पार्टी इसका समर्थन नहीं करेगी. उनके अनुसार, मौजूदा स्वरूप में यह बिल सभी वर्गों की महिलाओं के साथ न्याय नहीं करता. धर्मेंद्र यादव ने सरकार से मांग की कि इस बिल को वापस लिया जाए और 2023 में लाए गए महिला आरक्षण बिल को लागू किया जाए।

  • Related Posts

    यूपी राज्यसभा चुनाव के चलते दिल्ली में पीएम मोदी से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ! 

    लखनऊ ।  उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार…

    Continue reading
    SIR विवाद पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘वोट चोरी’ और ज्ञानेश कुमार को लेकर कह दी बड़ी बात 

    वोट चोरी पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

    वोटों का हिसाब ..

    वोटों का हिसाब ..

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

    कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया