अमित शाह ने सदन में बाबा साहेब का अपमान किया है, उन्हें देश से माफ़ी मांगनी होगी : उदय भानु चिब।

ऋषि तिवारी
नई दिल्ली, भारतीय युवा कांग्रेस ने आज बाबा साहब आंबेडकर जी के लिए गृह मंत्री अमित शाह के अपमानजनक बयान को लेके विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि भाजपा की नियत अंबेडकर जी और संविधान विरोधी है। गृह मंत्री अमित शाह ने बाबासाहेब का अपमान किया है, और ये सब पूरी दुनिया ने देखा है। अमित शाह का भाषण टीवी पर लाइव टेलीकास्ट हो रहा था और उसके बाद भी वे झूठ बोल रहे हैं। बाबासाहेब अंबेडकर जी का अपमान ये देश सहन नहीं कर सकता है। अमित शाह ने सदन में बाबा साहेब का अपमान किया है, उन्हें देश से माफ़ी मांगनी होगी। लोकतंत्र के मंदिर संसद में भाजपा तानाशाही कर रही है। भाजपा सांसद हाथों में डंडे लगे प्लेकार्ड लेकर विपक्ष के सांसदों को सदन में जाने से रोक रहे हैं, ये सरासर गुंडई है, इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा ने कहा कि हर हिंदुस्तानी के दिल में बाबा साहब आंबेडकर जी का विशेष सम्मान है, उनका अपमान हिंदुस्तान नहीं सहन करेगा। बाबासाहेब डॉ आंबेडकर जी का घोर अपमान करने के बाद अब प्रधानमंत्री मोदी जी संसद की गरिमा का तिरस्कार भी करवा रहे है, भाजपा के सांसद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य महिला सांसदों के साथ धक्का-मुक्की कर रहे हैं। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोकतंत्र जिंदाबाद, बाबासाहेब जिंदाबाद।

भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने यह मांग कि जब तक अमित शाह इस्तीफा नहीं देते और माफी नहीं मांगते, तब तक हम इस ही तरीके से अपनी आवाज उठाते रहेंगे। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए युवा कांग्रेस के कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए जिसके बाद उन्होंने वहां विरोध प्रदर्शन किया, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सभी कार्यकर्ताओं को वही पे रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकरा समेत अनेकों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत  
    • TN15TN15
    • June 24, 2026

    ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय किसान सभा, गौतम बुद्ध…

    Continue reading
    Dust Storm: दिल्ली-NCR में आई तेज धूल भरी आंधी, दिन में छाया अंधेरा 
    • TN15TN15
    • June 23, 2026

    दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार दोपहर को तेज धूल भरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    • By TN15
    • June 24, 2026
    ‘स्पीकर को बागी सांसदों से नहीं मिला कोई पत्र’, ओम बिरला से मुलाकात के बाद उद्धव गुट का दावा

    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर में सांसद पप्पू यादव का सनसनीखेज दावा, ‘पुलिस मुख्यालय से…’

    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    • By TN15
    • June 24, 2026
    Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो का मेगा प्रोजेक्ट शुरू, केंद्रीय सचिवालय बनेगा 3 लाइनों का सुपर इंटरचेंज हब

    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    • By TN15
    • June 24, 2026
    क्या खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी? ईरान ने भेजा खास न्योता 

    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    • By TN15
    • June 24, 2026
    CM मोहन यादव के समर्थन पर घिरे अखिलेश! AIMIM बोली- ‘यादवों के लिए आवाज, मुसलमान के मुद्दों…’

    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे

    • By TN15
    • June 24, 2026
    आत्मसमर्पण के बाद एनकाउंटर विधि सम्मत राज्य व्यवस्था को तिलांजलि देने जैसा : अजय खरे