सियासी कयासों बीच गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश के लिए कर दी बड़ी मांग

 सच में नाराज हैं मुख्यमंत्री?

पटना/बेगूसराय। बिहार की सियासत में पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार एक बार फिर से बीजेपी से नाराज हो गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नाराजगी की खबरों के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उनके लिए एक बड़ी मांग कर दी है। गिरिराज सिंह की इस मांग के बाद सियासी गलियारे में सवाल उठने लगे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सच में नाराज हो गए हैं? जिन्हें बीजेपी मनाने की कोशिश कर रही है।
दरअसल, बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में नेतृत्व के सवाल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछलो दिनों एक टीवी डिबेट के दौरान ऐसी बात कह दी थी, जिससे बिहार की सियासत गरमा गई थी। मुख्यमंत्री के बीमार पड़ने के बाद यह कयास लगाए जाने लगा कि नीतीश कुमार फिर से नाराज हो गए हैं हालांकि बाद में बीजेपी और जेडीयू दोनों ने साफ कर दिया कि 2025 में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी।
इधर, बीजेपी लगातार यह मैसेज देने की कोशिश कर रही है कि गठबंधन में सबकुछ ठीक है और बिहार में नीतीश कुमार ही एनडीए के नेता है। चर्चा है कि बीजेपी पूरी तरह से बैकफूट पर आ गई है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किसी भी हाल में नाराज नहीं करना चाहती है। यही वजह है कि पिछले दिनों पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पुरानी मांग के करीब करीब स्वीकार कर लिया। केंद्र सरकार ने पटना विश्वविद्यालय सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा तो नहीं दिया लेकिन पीयू के विकास के लिए 100 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत कर दी।
अब केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए केंद्र सरकार से बड़ी मांग कर दी है। बेगूसराय पहुंचे गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की मांग सरकार से की है। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक को भारत रत्न देने की मांग कर दी है। गिरिराज सिंह की इस मांग के बाद अब चर्चा शुरू हो गई है कि बीजेपी नाराज नीतीश कुमार को मनाने की कोशिश कर रही है।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार इतने दिनों तक मुख्यमंत्री रहे। आज के बच्चे जिनकी उम्र 30 साल है वह नहीं जानते कि लालू प्रसाद का जंगलराज, कुव्यवस्था, सड़के, अस्पताल और स्कूल की जर्जर स्थिति थी। आज नीतीश कुमार ने बिहार को एक ऊंचाई पर ले जाने का काम किया है और ओडिशा में नवीन पटनायक ने इतने वर्षों तक राज्य की सेवा की। ऐसे लोगों को देश में पुरस्कृत करने की जरुरत है। ऐसे लोगों को भारत रत्न जैसी पुरस्कार से नवाजा जाए। बता दें कि यह पहला मौका है जब बीजेपी की तरफ से किसी केंद्रीय मंत्री ने अपनी ही सरकार से यह बड़ी मांग की है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या सच में सीएम नीतीश कुमार नाराज हो गए है?

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अमिताभ बच्चन ने एक दिन में निपटा दी 12 फिल्मों की शूटिंग, बिग बी ने खुद किया खुलासा, बोले- ‘बाकी सब तो चलता रहेगा…’

    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    • By TN15
    • June 13, 2026
    किसान संघर्ष समिति की 342वीं किसान पंचायत संपन्न

    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    • By TN15
    • June 13, 2026
    स्वराज सत्याग्रह यात्रा: “स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार”

    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    • By TN15
    • June 13, 2026
    सक्रिय पत्रकारिता को अलविदा कर पत्रकार प्रवेन्द्र लोधी ने ली सपा की सदस्यता!

    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    बांग्लादेश में किर्केटर को बेरहमी से पीटा गया! 

    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर 

    • By TN15
    • June 13, 2026
    अखिलेश यादव की बेटी पर अभद्र टिप्पणी का जिम्मेदार सपा को ही बता रहे हैं ओम प्रकाश राजभर