अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि वे बंगाल की सभी 294 सीटों पर उम्मीदवार हैं, इसलिए अब उन्हें बड़ी-बड़ी बातें छोड़कर सीधी चुनौती स्वीकार करनी चाहिए। डेरेक ओ’ब्रायन ने आगे कहा कि अगर 4 मई को ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में जीत हासिल करती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
TMC के नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने सवालिया अंदाज में कहा, “क्या आपमें इतना दम है?” इस बयान के जरिए तृणमूल कांग्रेस ने चुनावी माहौल में बीजेपी और प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला बोला है, जिससे राज्य की राजनीति और ज्यादा गरमा गई है।