भारत की सुपरसोनिक मिसाइल पाकिस्तान में गिरने पर अमेरिका का भी आया बयान

द न्यूज 15  
नई दिल्ली। भारत की तरफ से गलती से चली सुपरसोनिक मिसाइल पर पाकिस्तान में बवाल जारी है। हालांकि इस मामले पर भारत की तरफ से बयान जारी कर दिया गया था और इसे सिर्फ एक गलती बताया गया था। बताया गया था कि नियमित रखरखाव के दौरान, एक तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल की आकस्मिक फायरिंग हुई है। इसी बीच मामले में अमेरिका की तरफ से भी बयान सामने आया है। अमेरिका ने अपने बयान में भारत के बयान का पूर्ण समर्थन करते हुए इसे सिर्फ एक दुर्घटना करार दिया है।
दरअसल, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत की तरफ से मिसाइल दागा जाना महज एक दुर्घटना थी। उन्होंने कहा कि इस बात के कोई संकेत नहीं है कि यह एक दुर्घटना के सिवा कुछ और थी क्योंकि आपने हमारे भारतीय भागीदारों से भी सुना है कि यह दुर्घटना के अलावा कुछ और नहीं थी। प्राइस ने एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय रक्षा मंत्रालय ने 9 मार्च को ही एक बयान जारी कर स्पष्ट किया था कि क्या हुआ था। हम इससे आगे इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।
इसी बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में भी सरकार की तरफ से इस मामले पर बात रखी है। उन्होंने कहा कि यह घटना निरीक्षण के दौरान एक मिसाइल के अनजाने में छोड़े जाने से संबंधित है। नियमित रखरखाव और निरीक्षण के दौरान लगभग सात बजे गलती से एक मिसाइल को छोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा कि बाद में पता चला कि मिसाइल पाकिस्तान के क्षेत्र में गिरी थी। जबकि इस घटना के लिए हमें खेद है, हमें राहत है कि दुर्घटना के कारण किसी को चोट नहीं आई। सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है, औपचारिक उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
बता दें कि यह पूरा मामला तब हुआ था जब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मियां चन्नू शहर में नौ मार्च को एक मिसाइल गिर गई थी। इसके बाद भारत की तरफ से अफसोसजनक बताया गया था। लेकिन पाकिस्तान में इसको लेकर बवाल मच गया था। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया कि भारत से दुर्घटनावश चली मिसाइल के पाकिस्तानी क्षेत्र में गिरना एक गंभीर मामला है। पाकिस्तान ने इस मामले की संयुक्त जांच की मांग दोहराई थी।

Related Posts

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

1 रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन 40% बढ़ा, सरकार…

Continue reading
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   
  • TN15TN15
  • March 18, 2026

इजरायल के रक्षा मंत्री बुधवार को दावा किया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

  • By TN15
  • March 18, 2026
शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

  • By TN15
  • March 18, 2026
ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

  • By TN15
  • March 18, 2026
आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

  • By TN15
  • March 18, 2026
पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

  • By TN15
  • March 18, 2026
22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

  • By TN15
  • March 18, 2026
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज