रिलेशन बनाते समय गर्लफ्रेंड ने चाकू से किया हमला, कहा- देश के लिए किया ऐसा

द न्यूज 15

नई दिल्ली। वैसे तो ऑनलाइन प्यार के कई अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं लेकिन कई बार ऐसा होता है जब दोनों पहली बार मिलते हैं तो ऐसी अनहोनी सामने आ जाती है जिसे सुनकर सबके होश उड़ जाते हैं। अमेरिका से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक लड़की अपने ऑनलाइन बॉयफ्रेंड से पहली बार मिली तो उसके ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। जब वह पकड़ी गई तो उसने सारी कहानी सुना दी। उसने कहा कि वह उसे अपने देश के लिए मारना चाहती थी। दरअसल, यह घटना ईरानी मूल से जुड़ी हुई एक लड़की की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लड़की अपने देश के मिलिट्री कमांडर कासिम सुलेमानी की फैन थी। साल 2020 में कासिम सुलेमानी की हत्या हो गई थी। सुलेमानी की मौत का आरोप कई लोगों ने अमेरिका पर मढ़ दिया था। इसके बाद इस लड़की ने ठाना था कि वह किसी भी अमेरिकी नागरिक की जान लेकर रहेगी। इसके बाद लड़की ने प्लान बनाया और डेटिंग ऐप पर अपना अकाउंट बनाया।
लड़की ने एक अमेरिकी शख्स से ऑनलाइन चैट शरू की और देखते ही देखते दोनों करीब आ गए। आरोपी लड़की ने उस अमेरिकी लड़के को मिलने के लिए होटल बुलाया था। होटल में दोनों ने कमरा बुक कर रखा था। जहां संबंध बनाने के दौरान ही लड़की ने पीड़ित की आंखों पर पट्टी बांध दी। इसके बाद उसने मौका पाते ही प्रेमी की गर्दन पर चाकू से दो वार किए। लेकिन इसी बीच लड़का अलर्ट हो गया और किसी तरह उससे बचकर पुलिस को फोन कर दिया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया और लड़की को पकड़ लिया। लड़की ने पूरी कहानी पुलिस को बताई और उसने कहा कि वह अपने मिलिट्री कमांडर की मौत का बदला लेना चाह रही है। इसीलिए उसने अमेरिकी नागरिक को फंसाकर मारना चाहा। फिलहाल अमेरिका की हैंडरसन पुलिस ने इस लड़की को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला ‘वारंट’, सिर पर रखा लाखों का इनाम

पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अज़हर पर 70 लाख…

Continue reading
BRICS घोषणापत्र में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा, भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत

BRICS समिट के समापन सत्र में 12 सितंबर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई 

गुरुग्राम: महिला राइडर को टक्कर मामले में नया मोड़, कार मालिक ने बताई सच्चाई 

रेप मामले में तरुण तेजपाल ने किया सरेंडर, SC ने दी थी तीन हफ्ते की मोहलत

रेप मामले में तरुण तेजपाल ने किया सरेंडर, SC ने दी थी तीन हफ्ते की मोहलत

मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो वर्ष बाद भी जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं

मुख्यमंत्री की घोषणा के लगभग दो वर्ष बाद भी जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का अनुभव 

दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति का अनुभव 

आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला ‘वारंट’, सिर पर रखा लाखों का इनाम

आतंकी मसूद अजहर का पाकिस्तान ने निकाला ‘वारंट’, सिर पर रखा लाखों का इनाम

किसान संघर्ष मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी, 14 सितंबर को होगी महापंचायत

किसान संघर्ष मोर्चा का धरना पांचवें दिन भी जारी, 14 सितंबर को होगी महापंचायत