Alwar News: ‘मामा पापा को जाकर संभाल लो…’, नाबालिग ने पिता को उतारा मौत के घाट

राजस्थान के अलवर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग बेटे ने अपने पिता का गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद नाबालिग बेटे ने अपने मामा को फोन कर कहा कि जाकर पापा को संभाल लें। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त मृतक पिता और नाबालिग बेटा दोनों घर पर अकेले थे. इस दौरान घर में सो रहे पिता पर बेटे ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

मामा की शादी से लौटे थे पिता-पुत्र

घटना अलवर जिले के अरावली विहार थाना इलाके की है। परिजनों ने बताया कि सात जून को आरोपी के मामा की शादी थी परिवार के सभी सदस्य शादी में गए हुए थे। आठ जून को पिता-पुत्र दोनों वापस आ गए थे। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था और वह ई रिक्शा चलाता था।

हत्या के कारणों का खुलासा नहीं

अब तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ कि आखिर नाबालिग बेटे ने पिता को क्यों मारा. वहीं घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया जहां शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

लोहे की रॉड से उतारा मौत के घाट

घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर परिजनों के भी बयान लिए हैं। थानाधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि शव के पास से धारदार हथियार और लोहे की रॉड बरामद की है जल्द ही मामले का खुलासा करेंगे।

पुलिस कर रही मामले की जांच

आरोपी नाबालिग है और 10वीं कक्षा में पढ़ता है। घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग बेटे को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही कारण भी स्पष्ट हो जाएंगे।

  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल

    पश्चिम बंगाल की राजनीति में हर रोज नया…

    Continue reading
    उद्योगपति के घर बदमाशों का धावा, परिवार को बंधक बनाकर ज्वेलरी और कैश की लूट

    उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के देहात थाना…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी