पाकिस्तान टीम की मदद से वसीम अकरम ने साफ कर दिया मना

पाकिस्तान क्रिकेट टीम कितने बुरे हाल में है, वह किसी से छुपा नहीं है. इंग्लैंड टूर पर हाल देख लीजिए, जहां टीम 0-2 से पिछड़ रही है. स्टुअर्ट ब्रॉड तो पहले ही भविष्यवाणी कर चुके थे कि इंग्लैंड यह सीरीज 3-0 से जीतेगा।  पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी वसीम अकरम भी इस बात से सहमति रखते हैं। उनसे कई बार पूछा गया है कि क्या वे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मदद के लिए कुछ नहीं करना चाहते. सबको चौंकाते हुए अकरम ने मना कर दिया।

वसीम अकरम का कहना है कि ताली 2 हाथों से बजती है। उन्होंने कहा कि यहां दिक्कत केवल खिलाड़ी और बोर्ड के साथ नहीं है बल्कि बुनियादी रूप से पाकिस्तान क्रिकेट बहुत कमजोर पड़ चुका है। पाक टीम को 9 सितंबर से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का तीसरा टेस्ट खेलना है, उसमें कई सारे खिलाड़ी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।

 

 

अकरम ने मना कर दिया

 

द एथलेटिक के मुताबिक वसीम अकरम ने कहा, “मुझसे अक्सर यह सवाल पूछा जाता है. ‘क्या आप पाकिस्तान क्रिकेट में बदलाव के लिए कुछ करेंगे?’ लेकिन यहां दिक्कतों की जड़ें बहुत गहरी हैं। यहां सिर्फ टॉप खिलाड़ी हैं, उसके अलावा कुछ नहीं।

अकरम ने पाकिस्तान के डोमेस्टिक क्रिकेट सिस्टम पर भी सवाल उठाए. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट के फर्स्ट-क्लास स्ट्रक्चर में उतार-चढ़ाव देखे गए हैं. इसमें कोई निरंतरता नहीं है और ना ही कोई सब्र.

 

फैंस पर भी साधा निशाना

 

दिग्गज गेंदबाज ने पाकिस्तानी फैंस को भी नहीं बख्शा. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान क्रिकेट के डाउनफॉल में फैंस का भी हाथ है। उनके अनुसार फैंस अपनी टीम को हारता देख तुरंत आलोचना करने लगते हैं।

वहाब रियाज महिला एशिया कप में पाकिस्तान टीम के मेंटॉर हैं. उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ, जिसमें पाकिस्तानी फैंस उनसे कहते दिखे कि उन्हें ट्रॉफी जीतने से फर्क नहीं पड़ता, उन्हें सिर्फ भारत को हारते देखना है. यह दर्शाता है कि वसीम अकरम का कहना गलत नहीं है, क्योंकि पाक फैंस अपनी ही टीम की धज्जियां उड़ाने में व्यस्त हैं।

 

 

पता था 3-0 से हारेंगे

 

 

वसीम अकरम को पाकिस्तान क्रिकेट टीम से सहानुभूति है, लेकिन वे मानते हैं कि टीम किसी भी क्षेत्र में अच्छा नहीं कर रही है. उन्होंने कहा, “मुझे सीरीज से पहले ही अंदाजा था कि हम 0-3 से हारेंगे. हमारी बल्लेबाज संघर्ष कर रहे हैं, गेंदबाजी कमजोर है और फील्डिंग तो सबसे ज्यादा खराब है।

  • Related Posts

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

    Continue reading
    एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

    अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

    ‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश