‘घर का सारा काम मुझे ही..’, बिजनौर में डबल मर्डर, 13 साल की सौतेली बहन ने घोंट दिया 2 छोटी बहनों का गला

बिजनौर. उत्तर प्रदेश के बिजनौर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई. गुरुवार देर रात 5 और 7 साल की दो सगी बहनों की हत्या कर दी गई. रात के अंधेरे में मासूमों की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मचा गया. आरोपी 13 साल की सौतेली बहन है. उसने साथ सो रही दोनों बहनों का दुपट्टे से गला घोट दिया. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बड़ी बहन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पूरा मामला बिजनौर के नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोहावर का है. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की.
पुलिस ने जब आरोपी बड़ी बहन से पूछताछ की तो बयान बदलती रही. फिर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि हमारा बड़ा परिवार है. पिता परेशान रहते थे. घर का सारा काम मुझे ही करना पड़ता था. इस कारण मैंने दोनों छोटी बहनों को मार दिया. लड़की की मां ने दो शादी की हैं. आरोपी लड़की पहले पति से और मरने वाली दोनों मासूम दूसरे पति से थीं.
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना गुरुवार रात करीब 12:00 की है. घटना की सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी सिटी संजीव बाजपेई, सीओ चांदपुर, नूरपुर कोतवाल फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचे. दोनों बहनों के शव कमरे में बेड पर पड़े थे. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस को घर के लोगों से पूछताछ में बड़ी बहन पर शक हुआ. जब उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह अपना बयान बदलती रही. बाद में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. बताया जा रहा है कि लड़कियों की मां सविता ने दो शादी की है. करीब 12 साल पहले उसने पहले पति पुखराज को छोड़ दिया था. दोनों पति से सविता का एक बेटा और पांच बेटियां थी. पहले पति से 9 और 13 साल की बेटी तो दूसरे पति सहदेव से डेढ़ साल का बेटा, 11 साल, 7 साल और 5 साल की बेटी है.
पहले पति को छोड़ने की वजह सामने नहीं आई है. सविता अपने दूसरे पति और 6 बच्चों के साथ गुहावर में रहती थी. सहदेव आसकरीपुर में इंट भट्टे पर काम करता है. घटना की रात सभी लोग एक कमरे में ही सोए थे. इसी दौरान उसने दोनों बहनों को मार दिया. पूरे मामले में पुलिस  ने बताया कि बड़ी बहन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. उसने वारदात के पीछे की वजह भी बताई है. उसे हिरासत में लेकर अभी और पूछताछ की जा रही है. मृतक बच्चियों के चचेरे भाई ने बताया कि बड़ी बहन मेरे पास भागते हुए आई और बताया चलिए बहनों को कुछ हो गया है. हम लोग वहां पहुंचे तो देखा कि दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी. उसी ने पहले अन्य घर वालों को जगाया था. हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी. यह सब किसने किया, हमें नहीं पता.
  • Related Posts

    Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

    दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

    Continue reading
    मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

    मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी