अनुज कुमार शर्मा ब्यूरो
बिजनौर। गत वर्षो की भांति ऑल इंडिया मीडिया क्लब अपने पत्रकार साथियों के सहयोग से देश भर मे वृक्षारोपण कर रहा है। हमारे देश का पर्यावरण मजबूत होता है तो हमारे लिए ऑक्सीजन की मात्रा में तेजी से बढ़ोतरी होती है यह पेड़ हमें वेब हीट से बचते हैं साथ ही खानपान के लिए फल फ्रूट औषधि और जीवन के साथ भी, जीवन के बाद भी प्रयोग में आने वाली तरह-तरह की लड़कियां हमें यही से प्राप्त होती हैं।
ऑल इंडिया मीडिया क्लब रजि. के चेयर मैन डॉ.एम.क्यू. मलिक ने उन तमाम पत्रकार साथियों का आभार व्यक्ति क्या है जो इस मुहीम में उनके साथ जुड़े हुए हैं। उनके क्लब द्वारा हर साल देश के तमाम राज्यों में वृक्षारोपण किया जाता है और पेड़ों को ऐसी जगाहों पर लगाया जाता है जहां उनकी देखभाल हो सके उनकी कदर करके बच्चों की तरह से उनको पाला जा सके इसके लिए स्कूल, कॉलेज, मदरसों, फैक्ट्रीयौँ, कब्रिस्तान, शमशान घाट, सरकारी कार्यालों, कास्तकारों के यहां पेड़ों की परवरिश अच्छे से हो जाती है। पिछले सालों मे लगाए हुए हरे भरे पेड़ देखकर दिल को बड़ा सुकून मिलता है।
अपने होम डिस्ट्रिक बिजनौर क्षेत्र में पेड़ लगाने के लिए डॉ. एम.क्यू. मलिक ने अपने निवास शेरकोट से लोगों में पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया और उन्हें अपने और अपनों के लिए के लिए बहुमूल्य पेड़ अपनी देखरेख में लगाने के लिए दिए जिससे हमारा देश हारा भारत बना रहे और हमारे यहां असीमित ऑक्सीजन उपलब्ध रहे। तहसील धामपुर, तहसील नगीना, तहसील नजीबाबाद, तहसील बिजनौर आदि में टीम के साथ वृक्षl रोपण किया गया। माननीय सांसद चंद्रशेखर आजाद की नगीना लोकसभा, श्रीमती सांसद रुचि वीरा की मुरादाबाद लोकसभा क्षेत्र अफजलगढ़ बढ़ापुर क्षेत्र में भी वृक्षारोपण किया गया। सलीम नय्यर वरिष्ठ पत्रकार आशीष कुमार, रहमान सिद्दीकी, एम ए अब्बासी, मेहताब अजीम, मोहम्मद तालिब, विवेक कुमार, शेख अब्दुल वाली, राजीव शर्मा, मोहन गोयल, वाली अंजुम, उस्मान नंबरदार आदि मौजूद रहे।








