युवाओं का भविष्य संवारने के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने उठाया क्रांतिकारी कदम 

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देशबंधु गुप्ता ने रखा 1000 बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य

अग्रवाल संगठन रोजगार के लिए 10 परिवारों को 100000 रुपए तक की तो लघु रोजगार के लिए 10000 रुपए तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराएगा। संगठन के कार्यालय में डॉक्टर को दिखाना और दवा फ्री है। 12 बजे से 2 तक 5000 मरीजों को देखने का लक्ष्य है।

 कन्या के विवाह में 20 परिवारों को 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता देना है। 100 बच्चों के लिए फ्री योग कोर्स कराने, 100 बच्चों के फ्री इंग्लिश कोर्स, 500 बच्चों के लिए फ्री कंप्यूटर कोर्स, 100 बच्चों के लिए फ्री मेहंदी कोर्स, 100 बच्चों को फ्री ब्यूटी पार्लर कराने का लक्ष्य है। यूपीएससी एग्जाम के लिए 20 बच्चों को 50000 रुपए तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। 100 बच्चों को संगठन नौकरी लगवाएगा।

नई दिल्ली। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन ने दिल्ली में युवाओं का भविष्य संवारने की ओर क्रांतिकारी कदम उठाया है। दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष देशबंधु गुप्ता उत्तर पूर्वी दिल्ली में इंस्टीट्यूट खोलकर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे हैं। गरीब बच्चों को कंप्यूटर कोर्स कराकर हुनरमंद बना रहे हैं। वह भी फ्री।
अग्रवाल संगठन के इस मिशन के बारे में देशबंधु गुप्ता का कहना है कि उनका टारगेट है कि इस साल 1000 युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए। 10 परिवार को उनका इंस्टीट्यूट एक-एक लाख रुपए की वित्तीय सहायता देंगे और 100 परिवारों को 10000-10000 की वित्तीय सहायता दी जाएगी। अग्रवाल समाज के लिए प्रतिवर्ष छह विदेशी टूर होते हैं। इसमें 60 वर्ष तक की उम्र के लोग होते हैं। देशबंधु गुप्ता का कहना है कि समाज की भलाई के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। उनका संगठन और समाज दोनों ओर से उनको भरपूर सहयोग और मोटिवेशन मिलता है।
देशबंधु गुप्ता अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील गुप्ता की तारीफ करते हुए कहते हैं कि उन्होंने ही उनको यह सब काम करने के लिए प्रेरित किया है।
दरअसल अखिल भारतीय अग्रवाल सं संगठन ने इस साल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को समर्पित किया है। संगठन रोजगार के लिए 10 परिवारों को 100000 रुपए तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध करा रहा है। लघु रोजगार के लिए 10000 रुपए तक की वित्तीय सहायता देना है। संगठन के कार्यालय में डॉक्टर को दिखाना और दवाई फ्री की है। 12 बजे से 2 तक 5000 मरीजों को देखने का लक्ष्य है।
संगठन जरूरतमंद परिवारों को कन्या के विवाह में 20 परिवारों को 50,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता देना है।100 बच्चों के लिए फ्री योग कोर्स कराने का लक्ष्य रखा है। 100 बच्चों के फ्री इंग्लिश कोर्स का लक्ष्य है। 500 बच्चों के लिए फ्री कंप्यूटर कोर्स का लक्ष्य है। 100 बच्चों के लिए फ्री मेहंदी कोर्स कराना है। 100 बच्चों को फ्री ब्यूटी पार्लर कराने का लक्ष्य है। यूपीएससी एग्जाम के लिए 20 बच्चों को 50000 रुपए तक की स्कॉलरशिप दी जाएगी। 100 बच्चों को संगठन नौकरी लगवाएगा। वैश्य परिवार के लिए फ्री मैट्रिमोनियल सर्विस दी जाएगी। साल में चार बड़े कार्यक्रम होली मंगल मिलन, स्थापना दिवस, तीज उत्सव शाह ऑडिटोरियम में तथा महाराज अग्रवाल जयंती जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मनायी जाएगी। साल में 4 डोमेस्टिक टूर और दो इंटरनेशनल टूर होंगे।
  • Related Posts

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

     राकेश जाखेटिया कौशांबी क्षेत्र के धार्मिक , सामाजिक…

    Continue reading
    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    नोएडा। सेक्टर 8, 9, 10, 5 नोएडा की झुग्गी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!