आलिया भट्ट को राम चरण, जूनियर एनटीआर ने ‘आरआरआर’ के सेट पर किया नजरअंदाज

हैदराबाद| निर्देशक एस.एस. राजामौली की आने वाली फिल्म ‘आरआरआर’ काफी समय से चर्चा में है। इस तेलुगू फिल्म की में बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को भी भूमिका मिली है। फिल्म की टीम आक्रामक रूप से प्रचार कर रही है, जिस कारण इसके प्रति दर्शकों की जिज्ञासा दोगुनी हो गई है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद निर्देशक एस.एस. राजामौली अपनी टीम के साथ धुआंधार प्रचार करने में जुट गए हैं।

‘आरआरआर’ टीम ने शनिवार को हैदराबाद में टॉलीवुड मीडिया को संबोधित किया। टीम में शामिल आलिया भट्ट ने राजामौली और सह-कलाकारों राम चरण और जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया।

तेलुगू मीडिया के साथ बातचीत के दौरान आलिया ने तेलुगू में बात करते हुए सभी को प्रभावित किया। उन्होंने “एला वुन्नारू? ‘आरआरआर’ ट्रेलर पगिलिपोइंडी” के साथ अपनी बात शुरू की, जिससे ट्रेलर पर उनके अभिवादन और उनके विचार का पता चलता है।

आलिया की तारीफ करने वाले राजामौली ने कहा कि आलिया ने एक साल में तेलुगू सीखी है और वह अब इस भाषा से काफी परिचित हो गई हैं। आलिया ने कहा, “लॉकडाउन के दौरान, मैंने जूम कॉल पर तेलुगू बोलना सीखा। मैं राजामौली सर से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल सकी थी और इसलिए हमने उनकी भाषा में बातचीत करने के लिए डिजिटल स्पेस का उपयोग करने की कोशिश की।”

सेट पर राम चरण और जूनियर एनटीआर के बीच दोस्ती के बारे में बात करते हुए आलिया ने साझा किया कि यह एक अच्छा समय था। आलिया भट्ट ने मजाकिया लहजे में कहा, “जब हम ‘आरआरआर’ के सेट पर थे, राम चरण और जूनियर एनटीआर सिर्फ तेलुगू में बात करते थे। मैंने उन्हें एक-दूसरे की खिंचाई करते हुए देखा और निश्चित रूप से उन्होंने मेरी मौजूदगी को नजरअंदाज कर दिया।”

आलिया ने राजामौली के निर्देशन और दूरदर्शिता की जमकर तारीफ की। आलिया सीता की भूमिका निभा रही हैं, जो राम चरण के किरदार अल्लूरी सीता रामा राजू की प्रेमिका है।

‘आरआरआर’ 7 जनवरी, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

Related Posts

दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading
50 करोड़ कूटने को तैयार ‘मिर्ज़ापुर द फ़िल्म’, ट्रेड एक्टपर्ट्स का दावा- ओपनिंग वीकेंड में ही मचेगा भौकाल
  • TN15TN15
  • September 2, 2026

‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सिंतबर को रिलीज हो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आदिवासी बच्चों की लाश पर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया ?

आदिवासी बच्चों की लाश पर पीएम मोदी के लिए आशीर्वाद का दीया ?

जयंती पर : पेरियार और उत्पीड़ित वर्गों की मुक्ति

जयंती पर : पेरियार और उत्पीड़ित वर्गों की मुक्ति

नीयत, कर्म और आत्मिक सुकून: सुखी जीवन का शाश्वत नियम

नीयत, कर्म और आत्मिक सुकून: सुखी जीवन का शाश्वत नियम

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा