एक्शन थ्रिलर ‘कंधार’ में जेरार्ड बटलर के साथ नजर आएंगे अली फजल

मुंबई, अभिनेता अली फजल जेरार्ड बटलर के साथ ‘कंधार’ नामक एक एक्शन थ्रिलर में अभिनय करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। ‘कंधार’ का निर्देशन रिक रोमन वॉ कर रहे हैं, जिन्होंने ‘एंजेल हैस फॉलन’, ‘फेलॉन’, ‘ग्रीनलैंड’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। इस लिस्ट में जेके सिमंस के साथ आने वाली एक फिल्म ‘नेशनल चैंपियंस’ भी शामिल हैं।

परियोजना का हिस्सा बनने पर उत्साहित अली ने कहा, “मैं हमेशा नए और रोमांचक उपक्रमों के लिए तत्पर रहता हूं। हम जल्द ही शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हैं।”

‘कंधार’ पटकथा पर आधारित है, जिसे निर्देशक ने पूर्व सैन्य खुफिया अधिकारी मिशेल लाफॉर्च्यून के साथ मिलकर बनाया था। अफगानिस्तान में डिफेंस इंटेलिजेंस एजेंसी में मिशेल के अनुभवों ने कहानी को आकार दिया है और फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी जल्द ही सऊदी अरब में शुरू होने की उम्मीद है।

फिल्म का निर्माण ‘जॉन विक’ और ‘सिसेरियो’, जी-बेस और कैपस्टोन ग्रुप के निर्माता थंडर रोड फिल्म्स द्वारा किया जा रहा है।

वहीं अली जल्द ही आरती कदव की एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे। अभिनेता ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम पर फ्यूचरिस्टिक स्पेस फिल्म का पहला लुक साझा किया था।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

गणेश विसर्जन में बुझ गए घर के दो चिराग : बीजेपी नेता के दो बेटों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत 

मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

मलेशिया के इंजीनियर ने की थी आत्महत्या, ज्ञानेश कुमार IAS थे आरोपी, 20 साल पहले की वह घटना चर्चा में

बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के पहले एग्जिट पर साइन बोर्ड न होने से हादसे की आशंका; विज्ञापन के चक्कर में हटाया गया दिशा-सूचक बोर्ड

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा उछली कार, 3 की मौत, 2 घायल

यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी?