अक्षय कुमार ने दीव में ‘राम सेतु’ की शूटिंग पूरी की

मुंबई, अभिनेता अक्षय कुमार ने फिल्म निर्माता अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित अपनी महत्वाकांक्षी परियोजना ‘राम सेतु’ का शूटिंग शेड्यूल पूरा कर लिया है। शेड्यूल रैप की घोषणा अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर की। उन्होंने फिल्म से अपने नए लुक को साझा किया, जहां उन्हें कार्गो पैंट और स्नीकर्स के साथ एक बॉम्बर जैकेट पहने देखा जा सकता है।

उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, “रामसेतु के शेड्यूल को समाप्त करते हुए दीव की अद्भुत यादों को साथ ले जा रहा हूं। प्राकृतिक सुंदरता, प्यारे लोग, प्रसिद्ध पानी कोठा किले-जेल की यादें। यह जगह इतिहास का एक अविश्वसनीय रत्न है।”

अक्षय के अलावा, ‘राम सेतु’ में जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा और पंकज त्रिपाठी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्राइम वीडियो द्वारा केप ऑफ गुड फिल्म्स, अबुदंतिया एंटरटेनमेंट और लाइका प्रोडक्शंस के साथ निर्मित, ‘राम सेतु’ एक एक्शन-एडवेंचर ड्रामा है जो भारतीय सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत में निहित कहानी को बताता है। फिल्म 2022 की दिवाली पर रिलीज के लिए तैयार है।

इसके अलावा, अक्षय अगली बार आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘अतरंगी रे’ में दिखाई देंगे। फिल्म में धनुष और सारा अली खान भी हैं, यह 24 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

Related Posts

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ पर मुसीबत! मुकेश छाबड़ा और नेटफ्लिक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज, आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग 

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ एक बार फिर मुश्किलों…

Continue reading
दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

हर साल भारतीय सिनेमा में अपने यादगार और…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!