PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश का जवाब, कहा- हार रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (28 मार्च) को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला. इस दौरान पीएम मोदी ने इतना तक कह दिया कि पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था. वहीं अब पीएम मोदी के इस बयान को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया सामने आई है. सपा चीफ अखिलेश यादव ने कहा है कि उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा.

सपा चीफ अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा-“हमारे प्रदेश में मेहमान बनकर आए हैं, हम उनको मेहमान मानकर ही सम्मान सहित विदा करेंगे. जाने वालों की बात का बुरा नहीं माना जाता है, जब हार साक्षात दिखने लगती है तो इंसान को न अपने पद का मान रहता है, न ही अपने कथन पर नियंत्रण. उम्र और पद का मान करना हमारे संस्कार में है और हमेशा रहेगा. सादर विदाई!”

पीएम मोदी ने क्या कहा था?

नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि जिस नोएडा को अंधविश्वास की वजह से अपने हाल पर छोड़ दिया गया था. कुर्सी जाने के डर से पहले के सत्ताधारी यहां आने से डरते थे, यहां की सपा सरकार थी और मैंने नोएडा आने का कार्यक्रम बनाया तो सीएम इतने डरे हुए थे कि उस कार्यक्रम में नहीं आए. मुझे भी डराने की कोशिश की कि अभी अभी पीएम बने हो नोएडा मत जाओ. सपा वालों ने इस एयरपोर्ट का काम नहीं होने दिया, कांग्रेस और यूपी की पहले की सरकारों ने इस एयरपोर्ट की नींव नहीं पड़ने दी. पहले सपा वालों ने नोएडा को अपनी लूट का एटीएम बना लिया था, लेकिन आज बीजेपी सरकार में वही नोएडा यूपी के विकास का सशक्त इंजन बन रहा है.

  • Related Posts

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    नई दिल्ली। भारतीय राजनीति में शायद यह पहली…

    Continue reading
    हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, ‘अपमान हुआ’, जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
    • TN15TN15
    • August 13, 2026

    उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’