झांसी में अखिलेश यादव की ‘विजय रथ’ यात्रा, करेंगे जनसभा को संबोधित

झांसी 3 दिसंबर (आईएएनएस) उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों मिशन बुंदेलखंड पर है और ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं। शुक्रवार को अखिलेश के मिशन बुंदेलखंड का तीसरा दिन है। तीसरे चरण में झांसी में अपनी विजय रथ यात्रा निकालेंगे और कई इलाकों में जनसंपर्क और रैली करेंगे। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह साढ़े 10 बजे विजय रथ की शुरुआत होगी। वहीं झांसी के लक्ष्मी गार्डन, इलाइट चौराहा, जेल चौराहा, कचहरी चौराहा, कुंज वाटिका विवाह घर, मण्डी तिराहा, विश्वविद्यालय गेट, मेडीकल कालेज गेट, मेडीकल वाईपास तिराहा होते उनकी विजय यात्रा निकलेगी । इन जगहों पर उनका कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत भी किया जायेगा।

इसके बाद वह बड़ागांव स्थित महंत लक्ष्मण दास कन्या इण्टर कॉलेज में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगें। वहीं चिरगांव में राष्ट्रीय कवि मैथिलीशरण महाविद्यालय व मोंठ में टीका राम महाविद्यालय में जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे।

हालांकि इससे पहले वह ललितपुर में बीजेपी सरकार पर बरसे। उनके निशाने पर भाजपा के साथ ही साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। अखिलेश यादव ने भाजपा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान किसानों का मुद्दा उठाया। वहीं कहा कि परिवार के हर सदस्य का दर्द एक परिवार का आदमी ही समझ सकता है।

दरअसल बुंदेलखंड में हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट मिलाकर एक मंडल है। झांसी, ललितपुर, जालौन मिलाकर दूसरा मंडल है। वहीं यहां कुल सात जिले और 19 विधानसभा सीटें हैं। अखिलेश यादव के लिए बुंदेलखंड एक बड़ी चुनौती बना हुआ है क्योंकि इस क्षेत्र में भाजपा ज्यादा मजबूत है।

इन सभी 19 सीटों पर बीजेपी का कब्जा है और बुंदेलखंड सियासी तौर पर इस बार सपा के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने सपा, बसपा और कांग्रेस का इस इलाके में पूरी तरह से सफाया कर दिया था।

2019 के लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी कमल खिलाने में कामयाब रही थी। ऐसे में सपा को इस बार बुंदेलखंड के इलाके से बहुत ज्यादा उम्मीदें बनी हुई हैं। समाजवादी पार्टी अपने साथ छोटे-छोटे दलों का बड़ा गठबंधन बनाने में जुटी है।

Related Posts

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, TMC भी छोड़ी  
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

बंगाल में ममता बनर्जी को एक और बड़ा…

Continue reading
कर्नाटक के CM डीके शिवकुमार का अनोखा अंदाज! कार्यक्रम में समर्थकों पर फेंके झूठे सेव 
  • TN15TN15
  • June 10, 2026

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का एक वीडियो…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी