समाजवादी पार्टी के मुखिया और इंडिया गठबंधन के सहयोगी अखिलेश यादव का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने ममता बनर्जी और एमके स्टालिन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि ‘हम वो नहीं जो मुश्किलों में साथ छोड़ दें.’ उनके इस पोस्ट को सियासी कॉरिडोर में कांग्रेस पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है। खासकर, तब जब तमिलनाडु में स्टालिन की हार के बाद जब कांग्रेस ने टीवीके चीफ विजय को समर्थन देने का फैसला किया है।
तमिनलाडु में समाजवादी पार्टी तो है नहीं- तारिक अनवर
अखिलेश यादव के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर बिहार की कटिहार सीट से कांग्रेस के सीनियर सांसद तारिक अनवर की प्रतिक्रिया सामने आई है। जब उनसे सवाल किया गया कि अखिलेश यादव को सोशल मीडिया पोस्ट को कांग्रेस पर निशाने के तौर पर देखा जा रहा है तो उन्होंने कहा, “मेरा खयाल है कि ऐसा नहीं है। उन्होंने अपनी पार्टी की पॉलिसी बताई कि जिसके साथ हमारा गठबंधन है, उसको जारी रखते हैं. लेकिन जो तमिलनाडु की जो स्थिति है, वहां समाजवादी पार्टी तो है नहीं, वहां कांग्रेस है. कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व ने ये तय किया कि हमें विजय को सपोर्ट करना चाहिए।








