कांग्रेस के प्रदर्शन से चिढ़े अखिलेश, कहा – करना है तो पूरा करो 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश विधानसभा का घेराव करते हुए कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी की तरफ से किए गए प्रदर्शन और विधानसभा घेराव पर उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तरफ से रिएक्शन सामने आया है।

कांग्रेस के प्रदर्शन पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “यह वह सरकार है, जो विरोध को स्वीकार नहीं कर सकती है, यह केवल अपना राग अलापती रहती है.” अखिलेश यादव ने कहा कि अगर उनके मन में प्रभु श्री राम जी और धर्म के प्रति आस्था होती तो यह लोकतंत्र में हमारे जीते हुए रामजी को लोकसभा में पीछे के सीट पर नहीं बैठाती, उनको पीएम के साथ वाली सीट पर बैठाते .

 

‘पूरी तैयारी से करना चाहिये विरोध’

 

अखिलेश यादव ने कहा, “अगर आपको विरोध करना है तो पूरी तैयारी से करो, अगर पुलिस का एक डंडा आये तो आपके 50 तैयार रहने चाहिए, पूरी तैयारी से विरोध करना चाहिए.” चुनाव आयोग से मुलाकात पर अखिलेश यादव ने कहा, “चुनाव आयोग से हमने समय मांगा है, उनसे समय मिलते ही हम मिलने जायेंगे। यह पिछड़े दलित मुसलमानों के नाम और उनके फॉर्म नहीं भर रहे हैं, उसके सिलसिले में हमें मिलना है।

 

सीएम पर साधा निशाना

 

मुख्यमंत्री योगी पर अखिलेश यादव ने कहा, “मुख्यमंत्री बिष्ट जी को कुछ जानकारी ही नहीं है. इनके संगी साथियों ने कभी वंदे मातरम् नहीं गाया है, संघ के किसी नेता ने कभी वंदे मातरम, माँ तुझे सलाम कहा है। चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब को कुछ नहीं पता यह बेईमानी में लगे हुए हैं. हमारे रामजी को यह आखिरी के बेंच पर बैठा रहे हैं, आने वाले चुनाव में यह विधानसभा से ही बाहर हो जायेंगे। यूपी के महोबा में पानी की टंकी से पानी गिरने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव कहा, “इनके भ्रष्टाचार की वह टंकी है, जगह-जगह इन्होंने केवल भ्रष्टाचार से ही काम किया है।

  • Related Posts

    यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
    • TN15TN15
    • October 19, 2026

    उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा…

    Continue reading
    दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा
    • TN15TN15
    • October 17, 2026

    किसान संघर्ष समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    दिल्ली रेस क्लब पर बुलडोजर के बाद रेस कोर्स मस्जिद पर होगा एक्शन, इमाम ने किया ये दावा

    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘दोषियों के खिलाफ..’, पंजाब में शाह ने की विक्रमजीत-गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात

    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘नेपाल बांग्लादेश की तरह भारत में…’, रिजीम चेंज पर रामदास आठवले का बड़ा बयान

    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    • By TN15
    • October 20, 2026
    रावण के दस सिर और लोकतंत्र की अंतरात्मा

    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • October 20, 2026
    ‘पब्लिसिटी के लिए…’, कॉकरोच का पुतला जलाने पर बोले अभिजीत दीपके

    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’

    • By TN15
    • October 20, 2026
    सौरव-रांका का जिक्र कर भावुक हुए दीपके, कहा – ‘आवाज उठाते रहेंगे, फिर…’