अखिलेश यादव ने बोला भाजपा पर हमला

ऋषि तिवारी
नोएडा। अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रदीप कपूर को श्रद्धांजलि देने के लिए नोएडा के सेक्टर 40 स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की और भाजपा पर जमकर हमला बोला है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो किसी भी स्तर तक गिर सकती है। भाजपा अपने फायदे के लिए किसी भी सीमा से नीचे जा सकती है। भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ताओं के भरोसे चुनाव नहीं लड़ती बल्कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के सहारे चुनाव लड़ती है। जो पार्टी कार्यकर्ताओं के बजाए अधिकारियों के भरोसे चुनाव लड़ती है, उस पार्टी की हार तय है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हो रहे उपचुनाव में समाजवादी पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ रही है और जीतेगी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के नोएडा महानगर अध्यक्ष डॉ. आश्रय गुप्ता, जिला अध्यक्ष, सपा के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नोएडा आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बातचीत के दौरान बताया कि अखिलेश यूपी में भाजपा का डटकर मुकाबला कर रहे हैं। भाजपा के हर हमले का जवाब दे रहे हैं। वह मजहब, जाति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति में विश्वास रखते हैं। यही वजह है कि आज उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव युवाओं की पहली पसंद बने हुए हैं।

  • Related Posts

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

    Continue reading
    5 दिन की न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजे गए रांका और सौरव दास 

    प्रतिपक्ष नेता ने कहा – जंतर मंतर पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    दिल्ली पहुंचकर अभिजीत दीपके का ऐलान, ’16 अक्टूबर को शाम 5 बजे..

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    सरकार किसी के भी विरोध-प्रदर्शन करने के खिलाफ क्यों है? जंतर-मंतर का जिक्र कर ओवैसी ने केंद्र को घेरा!

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    ‘यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने के भीतर कराएं’, निर्वाचन आयोग को इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ राजपूत मर्डर मामले में कोर्ट का फैसला!

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    गोरखपुर में ‘पी.पी. ब्रदर्स लेडीज गारमेंट्स’ का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक जय चौबे ने फीता काटकर किया उद्घाटन

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद

    शुकतीर्थ में जाहिद हुसैन ने महामंडलेश्वर गोपाल दास जी महाराज से लिया आशीर्वाद