अखिलेश यादव ने खारिज कर दिए एग्जिट पोल्स पर इन दो को नहीं कर पाएंगे फेल, ये दो सर्वे बनवा रहे यूपी में सपा सरकार

सात मार्च की शाम आए एबीपी सी वोटर एक्सिस माय इंडिया और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में जहां भाजपा बहुमत पाती दिख रही है वहीं एक ऐसा भी एग्जिट पोल है जिसमें समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की बात कही गई है

द न्यूज 15 
लखनऊ  । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का अंतिम चरण सात मार्च को संपन्न हो गया है। ऐसे में मतदान खत्म होते ही तमाम एजेंसियों की तरफ से एग्जिट पोल जारी किये गये हैं। जिसमें भाजपा की वापसी दिख रही है। वहीं इन एग्जिट पोल के दावों से अलग सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक ट्वीट में लिखा कि हम सरकार बना रहे हैं। बता दें कि अखिलेश यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, “सातवें और निर्णायक चरण में सपा-गठबंधन की जीत को बहुमत से बहुत आगे ले जाने के लिए सभी मतदाताओं और विशेषकर युवाओं का बहुत-बहुत आभार! हम सरकार बना रहे हैं!”
गौरतलब है कि जहां एबीपी सी वोटर एक्सिस माय इंडिया और टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा बहुमत पाती दिख रही है वहीं एक ऐसा भी एग्जिट पोल है जिसमें समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की संभावना बताई गई है। दरअसल इंडिया टीवी ग्राउंड जीरो के पोल में भाजपा 188 से 220 सीटें जीतती दिख रही है।
वहीं सपा इस पोल के मुताबिक 168 से 208 सीटें जीत सकती हैं। इस पोल में बसपा 2 से 12, कांग्रेस 2 से 8 और अन्य 2 से 4 सीटें पा सकती हैं। वहीं सपा की सरकार बनने की संभावना को लेकर ग्राउंड जीरो का कहना है कि अगर भाजपा की स्थिति खराब हुई और भाजपा 180 सीटों तक रुकती तो सपा और उसके सहयोगी दल 208 सीटों के साथ सरकार बना सकती है। इसके अलावा 4PM का सर्वे भी दावा कर रहा है कि सपा की सरकार बन सकती है।
फिलहाल ग्राउंड जीरो और 4PM के ही पोल में भाजपा को इतनी कम सीटें मिलती दिख रही है। वहीं बाकी एजेंसियों के पोल की बात करें तो इसमें भाजपा पूर्ण बहुमत पाती दिख रही है। इंडिया टुडे एक्सिस माय के एग्जिट पोल में भाजपा 288 से 326 सीटें और समाजवादी पार्टी 71 से 101 सीटें पा सकती है।
वहीं टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में यूपी में सत्ताधारी भाजपा को 294, सपा 105, बसपा 5, कांग्रेस 1 व अन्य एक सीट हासिल करती दिख रही है। इसके अलावा एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को 228 से 244 सीटें मिलती दिख रही हैं।

Related Posts

क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव लगातार राम…

Continue reading
परिवर्तन यात्रा निकालकर अखिलेश यादव का खेल बिगाड़ेंगे चंद्रशेखर आज़ाद!

सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से मिलने…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!