बिहार के राजगीर व भागलपुर में बनेगा एयरपोर्ट

राम नरेश ठाकुर 

पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। साथ ही भागलपुर एयरपोर्ट एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार किया जायगा । कैबिनेट की बैठक में कुल 108 एजेंडों पर दी गयी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। कैबिनेट की बैठक में राजगीर में एयरपोर्ट बनाए जाने पर मुहर लगी है. साथ ही भागलपुर एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार होगा। राज्य सरकार इसे फिर से बनाएगी।

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक मे बिहार सरकार के कर्मचारियों और सरकारी पेंशन भोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देते हुए 4 फीसदी डीए में इजाफा किए जाने का फैसला लिया गया। बिहार में साढ़े तीन लाख सरकारी सेवक और इतने ही पेंशनधारी है। इस बढ़ोतरी के साथ ही डीए 46 से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है।

इसके साथ ही पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को बीसीसीआई को दीर्घकालीन समय के लिए लीज पर दिया जाएगा।
बैठक मे बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा समेत प्रमुख शहरों के आसपास एक से दो हजार एकड़ जमीन चिह्नित कर सेटेलाइट व ग्रीनफील्ड टाउनशिप बसाने की भी स्वीकृति प्रदान की गयी । इसकी शुरुआत पटना से होगी जहां जमीन लगभग चिह्नित कर ली गई है। सबसे खास बात कि टाउनशिप बसाने के लिए सरकार पूरी जमीन अधिग्रहित नहीं करेगी।

इस वित्तीय वर्ष में नीतीश कैबिनेट की यह अंतिम बैठक है। 31 मार्च तो वित्तीय वर्ष 2024-25 खत्म हो रहा है।

  • Related Posts

    बिहार: छात्र आंदोलन पर JDU की दो टूक!
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना में छात्रों के आंदोलन के बीच जेडीयू…

    Continue reading
    आरक्षण समीक्षा की बात करना गुनाह है? क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
    • TN15TN15
    • August 25, 2026

    पटना: दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    • By TN15
    • August 26, 2026
    डॉ. अंबेडकर की मनुस्मृति की आलोचना

    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन

    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    • By TN15
    • August 26, 2026
    नेपाल में बाढ़ से तबाही के बीच यूपी के इन जिलों में अलर्ट! CM योगी ने दिए निर्देश

    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    • By TN15
    • August 26, 2026
    ‘सनातन धर्म मुर्दाबाद’ के कथित नारे पर FIR, कांग्रेस MP ने मांगी माफी

    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    • By TN15
    • August 26, 2026
    Nepal Flood Live: नेपाल बाढ़ में 16 की मौत, 291 विदेशी नागरिक लापता, भारत भेजने जा रहा है मदद

    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!

    • By TN15
    • August 26, 2026
    लड़ते रहिए जाति और धर्म के नाम, मरने की व्यवस्था कर दी है धंधेबाज लोगों ने!