गया के लिए जल्द सुगम होगी हवाई यात्रा

 इंडिगो फ्लाइट्स की संख्या में होगा इजाफा

गया। गया वासियों के लिए राहत भरी खबर है। केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक में गया एयरपोर्ट के विकास और हवाई सेवाओं में सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। बैठक में इंडिगो फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाने पर सहमति बनी। अधिकारियों ने अगले 10-15 दिनों के भीतर गया से पटना और अन्य गंतव्यों के लिए अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने का आश्वासन दिया है।

बैठक में गया एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्नत करने, हिंडन एयरपोर्ट के लिए उड़ानों की योजना बनाने और कार्गो विमान संचालन के लिए भूमि विस्तार की जरूरतों पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि गया में 20-25 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने पर 20 टन तक कार्गो परिवहन संभव होगा।

केंद्रीय मंत्री मांझी ने कहा कि इस पहल से गया वासियों को पटना जाने की परेशानी और अतिरिक्त खर्च से राहत मिलेगी। साथ ही, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भी यात्रा सुविधाजनक हो सकेगी।

गया धार्मिक रूप से भी महत्वपूर्ण है, जहां बोधगया के कारण अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का बड़ा दबाव रहता है। इस सुधार से पर्यटन उद्योग और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ से मची…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    दिग्गज एक्टर अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    उमर खालिद तुम्हें कसम है

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    गुजरात महिला कांग्रेस चीफ के बेटे को ATS ने फर्जी पासपोर्ट मामले में किया गिरफ्तार 

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे 

    यूपी में मानी गई पंचायत सहायकों की बात, मिलेंगे 9000 रुपए महीना, वापस होंगे मुकदमे