यूक्रेन जा रहा एअर इंडिया का विमान वापस बुलाया गया, कीव स्थित भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली से विमान के रवाना होने के बाद यूक्रेन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार सुबह देश का हवाई क्षेत्र अंसैन्य विमान परिचालन के लिए बंद करने की घोषणा की थी 

द न्यूज 15 
नई दिल्ली।  रूस के यूक्रेन पर आक्रमण के बीच भारतीय नागरिकों को वहां से लाने के लिए बृहस्पतिवार को रवाना हुआ एअर इंडिया का विमान वापस दिल्ली लौट रहा है। एयर लाइन के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी है। वहीं भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली से विमान के रवाना होने के बाद यूक्रेन के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार सुबह देश का हवाई क्षेत्र अंसैन्य विमान परिचालन के लिए बंद करने की घोषणा की थी।
यूक्रेन ने अधिकारियों ने एक एनओटीएएम (नोटिस टू एयरमेन)जारी किया। अधिकारियों ने बताया कि एअर इंडिया और केन्द्र सरकार ने इसके बाद विमान को वापस दिल्ली बुलाने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद विमान ने दिल्ली वापसी के लिए ईरान के हवाई क्षेत्र को चुना।
एयर लाइन के प्रवक्ता ने बताया कि एअर इंडिया उड़ान संख्या 1947 वापस आ रही है क्योंकि कीव ने एनओटीएएम जारी कर दिया है। विमान ने सुबह साढ़े सात बजे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कीव के लिए उड़ान भरी थी। इसबीच कीव से उड़ान भरकर यूक्रेन इंटरनेशनल एयर लाइंस का एक विमान सुबह 7.45 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचा।
भारतीय दूतावास ने जारी की एडवाइजरी : वहीं यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद कीव में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक वर्तमान में यूक्रेन में हालात बहुत अनिश्चित हैं, आप जहां भी हैं कृपया शांति बनाए रखें और सुरक्षित बने रहें, अपने घरों में, हॉस्टल्स में, आवासों या ट्रांजिट में।

Related Posts

कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

Continue reading
इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और हूती विद्रोहियों…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

राज्यसभा चुनाव: सपा ने नहीं बनाया मुस्लिम प्रत्याशी तो ST हसन बोले- ‘अखिलेश मुसलमानों के…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

शिवाजी पार्क प्रोटेस्ट : केस दर्ज होने पर बोले अभिजीत दीपके – ‘हम भी…’

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

डॉ. अम्बेडकर, अनुच्छेद 19 और उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश

‘किसानों से नियमित करें संवाद’, मंडी परिषद निदेशक का सचिवों को निर्देश