ऐक्टू का दिल्ली में आहूत राष्ट्रीय सम्मेलन की सफलता को लेकर शहर में बैठक आयोजित

मुजफ्फरपुर। 24,25,26 फरवरी 2025 को दिल्ली में होने जा रहे ऐक्टू के राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर आज 12 जनवरी को ऐक्टू जिला कमिटी की विस्तारित बैठक हुई। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव कृष्णमोहन ने कहा कि मोदी राज में मजदूरों के जीवन, जीविका, अधिकार पर हमला बढ़ा है। महंगाई, बेरोजगारी, वेतन और मजदूरी में कटौती, छंटनी , स्थायी रोजगार के अवसरों में कटौती, ठेका -मानदेय पर काम, पेंशन में कटौती,एन पी एस,दमन, बढ़ती औद्योगिक दुर्घटना,भूख, असमानता में वृद्धि आज की हकीकत है। मजदूरों की बढ़ती गोलबंदी और संगठन के जरिये ही इसका मुकाबला किया जा सकता है।
बैठक में विभिन्न प्रखंडों और सेक्टर विशेष में सदस्यता भर्ती का निर्णय लिया गया। रसोइयों, आशा, आंगनबाड़ी एवं अन्य स्कीम वर्करों के बीच सदस्यता भर्ती के साथ निर्माण मजदूरों, सफाईकर्मियों, असंगठित कामगारों के बीच सदस्यता बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इनके सवालों को लेकर एक जिला स्तरीय कार्यक्रम तय हुआ।
बैठक में ऐक्टू के जिला सचिव मनोज कुमार यादव, रसोइया संघ के जिला सचिव परशुराम पाठक, महासंघ गोपगुट के वीरेंद्र चौधरी, आशा सुधा झा के अलावा आंगनबाड़ी, निर्माण मजदूर, जीविका, रसोइयों के बीच से वीरेंद्र पासवान,प्रमुख राम, संजय कुमार दास, चिंता देवी,परमेश्वर महतो, कैलाश कुमार, लीला देवी, सुनैना देवी, सुरेश सिंह, कैलाश कुमार, अनिल राय, पिंकी देवी, शंभू प्रसाद,अजोधी लाल, हरदेव राम आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता परशुराम पाठक ने की।
नगर निगम कामगार यूनियन की ओर से सम्मेलन की तैयारी के लिए कल 11 जनवरी 2025 को बैठक हो चुकी है। महासंघ गोपगुट की भी आज बैठक हुई है।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!