Agneepath Recruitment Scheme : युवाओं के आंदोलन को मिला किसानों का साथ  

Agneepath Recruitment Scheme : राकेश टिकैत और गुरुनाम चढूनी ने भरी अग्निपथ योजना के खिलाफ हुंकार 

Agneepath Recruitment Scheme का विरोध कर रहे युवाओं को अब किसानों का भी साथ मिल गया है। हरियाणा से जहां किसान नेता गुरुनाम चढूनी ने मोर्चा संभाल लिया है वहीं उत्तर प्रदेश में राकेश टिकैत ने हुंकार भर है। उधर खाप पंचायतों ने भी अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों पर उतरने का ऐलान किया है। हरियाणा में तो गुरुनाम चढूनी की अगुआई में किसानों ने बीजेपी कार्यालयों को घेरना शुरू कर दिया है।

Agneepath Recruitment Scheme, Agneepath Scheme Yojana, Agneepath scheme protest

Also Read : ये कैसी सरकार है और कैसे आंदोलनकारी ?

मामले को लेकर किसान नेता गुरुनाम चढूनी ने कहा है कि Agneepath Scheme Yojana के जरिये न तो देश सुरक्षित है और न ही इस योजना से युवाओं का कोई भला होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह योजना किसानों के लिए दूसरा झटका है। आखिर किसके बच्चे सैनिक होते हैं। हमारे ही बच्चे सेना में जाते हैं। हम उनके लिए लडा़ई लड़ेंगे। चढुनी ने ऐलान किया है कि जब तक अग्निपथ योजना वापस नहीं हो जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। चढ़ूनी ने यह भी ऐलान किया है कि यह आंदोलन किसान मूवमेंट की तरह ही होगा। मतलब नए कृषि कानूनों की तरह ही अग्निपथ योजना को भी वापस कराएंगे।

Agneepath Recruitment Scheme, Agneepath Scheme Yojana, Agneepath scheme protest

उधर टिकैत किसान यूनियन ने हरिद्वार में चल रहे सम्मेलन में Agneepath Scheme का विरोध करने का निर्णय लिया है। किसान आंदोलन का चेहरा माने जाने वाले राकेश टिकैत ने कहा है कि जब तक आखिरी सांस बचेगी तब सेना के अभ्यर्थियों के लिए लड़ते रहेंगे।

यहां क्लिक कर आप हमारे YouTube Channel पर जा सकते है

दरअसल उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत देश के कई अग्निपथ योजना के विरोध में आंदोलन हो रहा है। तेलंगाना में तो उपद्रवियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी। इस फायरिंग में एक युवक की जान भी चली गई थी।

Agneepath Recruitment Scheme, Agneepath Scheme Yojana, Agneepath scheme protest

दरअसल 13 महीने के किसान आंदोलन के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नये कृषि कानूनों को वापस लिया था तो केंद्र सरकार की ओर से किसानों की सभी मांगों को मान लेने का वादा किया था। इस वादे में किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने, एमएसपी गारंटी कानून बनाने, बिजली के बिल माफ करने जैसे कई मुद्दे थे। किसान संगठन केंद्र सरकार की वादा-खिलाफी से बड़े नाराज थे। संयुक्त किसान मोर्चा ने इस मामले को लेकर कई बार बैठक भी की और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। पंजाब में तो आंदोलन से निकली पार्टी आम आदमी पार्टी की सरकार है, जो बीजेपी के खिलाफ मुद्दों की तलाश में रहती है। 

Agneepath Scheme Yojana के विरोध में चल रहे युवाओं के आंदोलन को किसानों का समर्थन मिलने से केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मोदी सरकार को यह समझना होगा कि जब किसान अपने दम पर सरकार को झुका सकते हैं तो युवाओं का साथ मिलने पर वे कितने मजबूत हो जाएंगे, बताने की जरूरत नहीं है।

दरअसल किसान आंदोलन ने केवल भारत बल्कि दूनिया भर में लोकप्रियता बटोरी थी। भले ही किसान आंदोलन की भेंट 700 से ऊपर किसान चढ़ गये हों पर किसानों ने केंद्र सरकार से अपनी बातें मनवा ली थी। बाकायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों से माफी मांगनी पड़ी थी। 13 महीने तक चले किसान आंदोलन ने देश में विरोध प्रदर्शनों को एक ऊर्जा देने का काम किया था। वह किसान आंदोलन ही था कि आज की तारीख में Agneepath scheme protest का विरोध हो रहा है। हालांकि किसान आंदोलन में हिंसा के पक्षधर नहीं हैं।

Agneepath Recruitment Scheme, Agneepath Scheme Yojana, Agneepath scheme protest

केंद्र सरकार को समझना होगा कि यदि किसान और Agneepath scheme protest कर रहे युवा एक साथ आ गये तो विपक्ष भी आंदोलन को भुगाने में पीछे नहीं रहेगा। वैसे भी कांग्रेस अग्निपथ योजना के विरोध में सड़क पर उतर आई है। रविवार को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, सचिन पायलट, सलमान खुर्शीद ने नेतृत्व में दिल्ली के जंतर मंतर पर अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन किया।

राकेश टिकैत ने ट्वीट किया है कि केंद्र सरकार के एक गलत फैसले को किसान ने १३ महीने भुगता था अब एक फैसले को युवा भुगत रहा है। उन्होंने कहा कि जवान भी किसान का ही बेटा होता है। हम लोग अपने बच्चों के लिए अंतिम सांस तक लड़ेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि Agneepath Recruitment Scheme के तहत चार साल बाद बेरोजगार  अग्निवीरों की फौज तैयार हो जाएगी। जो न देश हित में है और न ही समाज हित में। उन्होंने कहा कि सरकार को इन अग्निवीरों को या तो बेरोजगार भत्ता देना चाहिए या फिर रोजगार की गारंटी।

 

  • Related Posts

    देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

    दिल्ली जंतर मंतर पर जेलों में बंद 25…

    Continue reading
    बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
    • TN15TN15
    • September 4, 2026

    जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    वैज्ञानिक के रूप में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महक रही बिजनौर मिट्टी की सौंधी खुशबू!

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    Municipal Council Elections : भिवाड़ी में नरेश पटेल की रैली, उमड़ी भीड़ 

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    रूस में रह रहे भारतीयों पर कहर, गिरफ्तार कर जबरदस्ती भर्ती कराया जा रहा है सेना में!

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे की मुख्यमंत्री  नैतिक जिम्मेदारी लें और पदत्याग करें अन्यथा राष्ट्रपति उन्हें बर्खास्त करें : रघु ठाकुर

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    The Bloody Building : छात्रों के लिए काल बन रहे दिल्ली के जर्जर मकान, एक साल में 6 हादसे और 35 मौत 

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

    क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?