फिर ट्रेनों में भीड़, शौचालय पर बच्चों का कब्जा, बड़े गेट से लटक रहे

 छठ के बाद काम पर लौट रहे लोग

 पटना। बिहार में छठ का पर्व समाप्त होने के बाद प्रवासी अब काम पर लौटने लगे हैं। ऐसे में मुजफ्फरपुर जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। जंक्शन से खुलने और गुजरने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ रही है। पर्व मनाने के बाद अब काम पर लौटने के लिए मारामारी हो रही है। पर्व के बाद दिल्ली, मुंबई, हरियाणा, अहमदाबाद, बेंगलुरु सहित अन्य शहरों में लौटने वाले यात्रियों से स्टेशन भरा हुआ है। वापस लौट रहे अधिकतर लोग मजदूर वर्ग से हैं। ऐसे में जनरल बोगी में ज्यादा भीड़ हो रही है।
भीड़ को देखते हुए आरपीएफ, जीआरपी के पदाधिकारी स्टेशन पर मौजूद रहे। आरपीएफ इंस्पेक्टर माइक के जरिए भीड़ को नियंत्रित करते दिखे। फुट ओवर ब्रिज और प्लेटफॉर्म पर भी काफी भीड़ दिखी।
सबसे ज्यादा परेशानी जनरल श्रेणी में सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है। बोगी में सीट नहीं मिलने पर कई लोग बाथरूम में चादर बिछाकर परिवार के साथ बैठ गए। कई यात्री खड़े-खड़े तो कोई लटक कर सफर कर रहा है। एक यात्री ने बताया कि वह शौचालय के दरवाजे पर बैठकर यात्रा कर रहा है और शौचालय जाम होने के कारण उसे सांस लेने में खासी परेशानी हो रही है। जनरल बोगी में यात्रा करने वालो की संख्या काफी ज्यादा थी।
सफर के दौरान यात्रियों को सुरक्षा और सफाई से समझौता करना पड़ रहा है। लंबे सफर पर निकले यात्री दरवाजे पर ही खाने-पीने का सामान लेकर खा रहे हैं। रेलवे पुलिस के बार-बार सुरक्षित तरीके से ट्रेन में चढ़ने के निर्देश के बाद भी लोग किसी तरह ट्रेन में चढ़ने की जद्दोजहद करते दिखे। यात्रियों को चढ़ाने के लिए स्काउट एंड गाइड टीम को भी बुलाया गया।सबसे अधिक भीड़ गोंदिया और आनंद बिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन में रही। ट्रेन आते ही यात्री टूट पड़े। वैशाली और गोंदिया एक्सप्रेस के शौचालय के अंदर तक यात्री भरे हुए थे। जगह नही मिलने पर यात्री फर्श पर बैठकर गए।
आरपीएफ ड्रोन से पूरे जंक्शन की निगरानी की। यात्रियों ने बताया कि ट्रेन मिलना मुश्किल हो रहा है। तत्काल टिकट लेने के बाद भी तीन घंटे से इंतजार कर रहे हैं। भीड़ के कारण ट्रेन में नहीं बैठ सके। कई यात्रियों ने बताया कि खड़े होकर जा रहे हैं। बैठने की जगह नहीं है। एक यात्री ने बताया कि एक घंटा ट्रेन में खड़ा रहने के बाद किसी तरह बैठने की जगह मिली।
कई लोग शौचालय में बैठे हुए हैं। ट्रेन में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि मुजफ्फरपुर से तीन स्पेशल ट्रेन चल रही हैं। दो दिल्ली और एक मुंबई के लिए चल रही है। कुछ ट्रेन लेट चल रही हैं। मुंबई जाने वाली ट्रेन 31 घंटे लेट चल रही है। उन्होंने बताया कि स्टेशन एरिया में फायर ब्रिगेड को लगाया गया है। आरपीएफ की तैनाती की गई है। ड्रोन कैमरे से हर मूवमेंट देखा जा रहा है।

  • Related Posts

     रद्द होगा बिहार MLC चुनाव ? कल है वोटिंग
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    आरजेडी ने उठाया फर्जी मतदाता से जुड़ा हुआ…

    Continue reading
    बिहार STET का नया शेड्यूल हुआ जारी, 21 नवंबर को होगा एग्जाम
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026 की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस