हर्ष की हत्या के बाद छलका बहन का दर्द, युवाओं से कहा- हिंदू हो या मुस्लिम इन सब में न पड़ें

द न्यूज 15 
शिवमोगा। कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के बाद उनकी बहन का एक एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में हर्ष की बहन अश्विनी ने दूसरों से विभाजनकारी राजनीति से दूर रहने की अपील की है। बहन ने कहा कि उसके भाई की जान भी इसी वजह से गई है।
अश्विनी ने मंगलवार को टीवी पत्रकारों को दिए बाइट में कहा कि हिंदू और हिंदुत्व के बारे में बात करने के लिए मेरे छोटे भाई का ये हाल हुआ है। मैं अपने सभी भाइयों से हाथ जोड़कर निवेदन कर रही हूं, चाहे आप मुस्लिम हों या हिंदू, अपने माता-पिता के अच्छे बच्चे बनें और इस सब में न पड़ें।
बता दें कि रविवार रात बजरंग दल के 23 वर्षीय एक कार्यकर्ता की शिवमोगा में कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हत्या की घटना को उस समय अंजाम दिया गया जब हर्ष खाना खाने के लिए बाहर निकला हुआ था। घटना के बाद एहतियातन शहर में धारा 144 लागू की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस मामले में पुलिस तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। इस बीच, सोमवार को मृतक के अंतिम संस्कार के दौरान हिंसा भड़क उठी और पत्थरबाजी एवं आगजनी की घटना हुई, जिसमें एक फोटो पत्रकार और महिला पुलिसकर्मी समेत तीन लोग घायल हो गए।

Related Posts

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

दिल्ली जंतर मंतर पर जेलों में बंद 25…

Continue reading
बडगाम में एक आतंकी ढेर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

जम्मू कश्मीर के बडगाम के अशदार गली इलाके…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’