परीक्षा बाद दूसरे स्कूल के शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं का करेंगे मूल्यांकन, अंक नहीं अब मिलेगा ग्रेडिंग

सरकारी स्कूल में पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा आरंभ

 1 से चार और छह तथा सात कक्षा की परीक्षा 21 मार्च से

 राजगीर। सोमवार से प्रखंड के सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन पांचवी और आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई। यह परीक्षा 21 मार्च तक चलेगी। कक्षा एक से चार और कक्षा छह, सात की परीक्षा वार्षिक परीक्षा 21 मार्च से 28 मार्च तक चलेगी। इस परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन अपने स्कूल के शिक्षक नहीं, बल्कि दूसरे स्कूल के शिक्षक करेंगे। सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक की वार्षिक परीक्षा निर्धारित तिथियों के अनुसार शुरू हो गई है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी वार्षिक परीक्षा तो अपने स्कूल में ही ली जाएगी। लेकिन उत्तरपुस्तिकाओं की जांच बगल के स्कूल के शिक्षक करेंगे। कॉपियों की जांच अगल-बगल के स्कूल के शिक्षक होंगे। विभागीय निर्देश अनुसार इससे उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में पारदर्शिता आएगी। बच्चों के मेधा का सही मूल्यांकन भी किया जा सकेगा। कक्षा एक से आठवीं तक के वार्षिक परीक्षा का परिणाम 31 मार्च तक हर हाल में जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि बच्चों को परीक्षा का परिणाम अभिभावक – शिक्षक संगोष्ठी में जारी किया जाएगा। ताकि अभिभावक भी अपने बच्चों के मूल्यांकन की जानकारी प्राप्त कर सकें। इस दौर यदि कोई शिकायत होगी तो अभिभावक शिक्षक के सामने अपना पक्ष खुलकर रख सकते हैं। शिक्षक अभिभावकों की बातों पर अमल करेंगे और सुधार करेंगे।

 सीबीएसई बोर्ड की तरह बच्चों की मिलेगी ग्रेडिंग

पिछले साल की तरह इस साल भी बच्चों को अंक न देकर ग्रेडिंग दी जाएगी। 81 से 100 प्रतिशत तक अंक लाने वाले बच्चों को ए ग्रेड की श्रेणी में रखा जाएगा। वही 61 से 80 प्रतिशत तक अंक लाने वाले बच्चों को बी ग्रेड, 41 से 60 प्रतिशत अंक लाने वालों को सी ग्रेड और 33 से 40 फीसदी अंक लाने वाले बच्चों को डी ग्रेट दिया जाएगा। ई ग्रेड वाले बच्चों को पढ़ाई में बहुत कमजोर माना जाएगा। एचएम रामाधीन पासवान और एचएम कुमार रामाधीन के अनुसार जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं या ई ग्रेड मिला है। उनके लिए स्कूल में विशेष कक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें पढ़ाई में कमजोर डी और ई ग्रेड के बच्चों को विशेष कोचिंग दी जाएगी।

  • Related Posts

    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading
    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी