गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने मांगा नवाब मलिक का इस्तीफा, भुजबल बोले- इस्तीफा नहीं लेगी सरकार

संजय राउत ने कहा-महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को जिस तरह से ईडी के लोग उनके घर से लेकर गए हैं, यह सूबे की सरकार के लिए चुनौती है।

द न्यूज 15 
मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक (Nawab Malik) को बुधवार को दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ़्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एनसीपी नेता नवाब मलिक को मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। वहीं, उनकी गिरफ्तारी के बाद महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार और सीएम उद्धव ठाकरे में नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद आपात बैठक बुलाई थी। इस दौरान महा अघाड़ी सरकार के सभी घटक दलों ने इस बात पर सहमति जताई कि नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लिया जाएगा।
एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार नवाब मलिक का इस्तीफा नहीं लेगी। सीएम के साथ बैठक के बाद तीनों दलों ने इस पर सहमति जताई है।
उधर, पीएमएलए कोर्ट में पेशी के दौरान नवाब मलिक ने कहा, “प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी सुबह मेरे घर आए, मुझे प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में ले गए, मुझे हिरासत में लिया और बाद में मेरा बयान दर्ज़ किया। उन्होंने मुझे कार्यालय में समन की कॉपी दी और इसपर हस्ताक्षर करने को कहा।” इसके पहले, गिरफ्तारी के दौरान मलिक ने कहा था कि वे झुकेंगे नहीं बल्कि लड़ेंगे और जीतेंगे।  जबकि, नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद भाजपा ने उनका इस्तीफा मांगा। ईडी द्वारा नवाब मलिक की गिरफ़्तारी पर भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा, “आज महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ED ने गिरफ़्तार किया। अब उन्हें इस्तीफा देना चाहिए यह महाराष्ट्र की परंपरा है।”
दूसरी तरफ, एनसीपी नेता की गिरफ्तारी की खबर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा जिस समय घबराती है इस तरह की एजेंसियों को सामने लाकर लोगों को अपमानित करती है, झूठे मुकदमे लगाकर जेल भेजती है। भाजपा के लोग कुछ भी कर सकते हैं और किसी को भी अपमानित कर सकते हैं।”
इसके पहले, ऐसी रिपोर्ट्स थीं कि पूछताछ में नवाब मलिक जांच एजेंसी का सहयोग नहीं कर रहे थे। उनसे करीब आठ घंटे की पूछताछ की गई थी, उसके बाद एनसीपी नेता को गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद एनसीपी के कार्यकर्ता ईडी के दफ्तर के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे थे। मलिक की गिरफ्तारी पर बीजेपी उनका इस्तीफा मांग रही है, जबकि विपक्ष के दूसरे नेता एनसीपी नेता के समर्थन में आ गए हैं और वे भाजपा पर निशाना साध रहे हैं।

Related Posts

पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!
  • TN15TN15
  • November 24, 2026

चंडीगढ़/नई दिल्ली। पंजाब में अगले साल होने वाले…

Continue reading
आज होगा शिअद और बीजेपी के अलायंस का ऐलान!
  • TN15TN15
  • November 24, 2026

पंजाब में वर्ष 2027 के लिए प्रस्तावित विधानसभा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

  • By TN15
  • November 24, 2026
25 नवंबर महत्त्वपूर्ण घटनाएँ …

पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

  • By TN15
  • November 24, 2026
पंजाब में 2027 चुनाव से पहले नए गठबंधन की तैयारी, BSP के साथ आएंगे अमृतपाल सिंह?

‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

  • By TN15
  • November 24, 2026
‘हवा में बात करने…’ अतरौलिया सीट पर ओपी राजभर का संजय निषाद पर पलटवार

26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

  • By TN15
  • November 24, 2026
26 को राष्ट्रपति को यह ज्ञापन देंगे किसान मजदूर!

पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

  • By TN15
  • November 24, 2026
पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के बीच हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान!

अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…

  • By TN15
  • November 24, 2026
अच्छा होने की भी एक कीमत चुकानी पड़ती है…