सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, AAP उम्मीदवार विजयी घोषित 

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद चंडीगढ़ मेयर चुनाव आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी हो गया है। आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार मेयर होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने आप नेता और याची को मेयर घोषित किया। कोर्ट ने कुलदीप कुमार के पक्ष में 12 वोट और 8 वोट को जोड़कर 20 वोट मानते हुए मेयर घोषित किया। सुप्रीम कोर्ट ने 142 के तहत विशेषाधिकार का इस्तेमाल किया।शीर्ष अदालत ने मामले से जुड़े वीडियो देखने के बाद अपना फैसला सुनाया। शीर्ष अदालत ने कहा कि अनिल मसीह ये बता नहीं पाए कि वोट कहां डिफेस किए गए। कोर्ट ने अपने फैसले में अंतिम पैरा में कहा कि जो मेयर निर्वाचित हुए थे उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। अदालत ने कहा कि मौजूदा सूरत में अब दुबारा काउंटिंग कराने की जरूरत नहीं है।

मसीह के खिलाफ झूठे बयान का मुकदमा

सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले घोषित किए गए मेयर चुनाव के रिजल्ट को रद्द कर दिया। शीर्ष अदालत ने चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के खिलाफ झूठा बयान देने के केस में मुकदमा चलाने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया। साथ ही शीर्ष अदालत ने सीधे तौर पर याचिकाकर्ता कुलदीप कुमार को मेयर घोषित किया। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद याचिकाकर्ता कुलदीप कुमार ने इसे इंडिया गठबंधन की जीत बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भी यहां से इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार जीत हासिल करेगा।

चुनाव प्रक्रिया को रद्द करना उचित नहीं होगा क्योंकि मुद्दा केवल तब है जब पीठासीन अधिकारी ने गिनती की। हम निर्देश देते हैं कि पीठासीन अधिकारी द्वारा चुनाव परिणाम को रद्द कर दिया जाए। आप उम्मीदवार को चंडीगढ़ मेयर चुनाव का विजेता घोषित किया जाता है।
सुप्रीम कोर्ट

 

‘थैंक्यू सुप्रीम कोर्ट’

 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का आम आदमी पार्टी ने स्वागत किया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है। केजरीवाल ने लिखा कि इस मुश्किल समय में लोकतंत्र को बचाने के लिए थैंक्यू सुप्रीम कोर्ट। दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी का दंभ भरने वाली बीजेपी देश की सबसे युवा पार्टी से चुनाव जीतने के क्या-क्या कर रही है। उन्होंने कहा कि ये लोग कैमरे के सामने ऐसा कर रहे हैं तो जहां कैमरे नहीं है वहां ये लोग क्या करते होंगे।

 मनोज सोनकर बने थे विजेता

 

बीजेपी ने 30 जनवरी को चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कांग्रेस-आप गठबंधन के खिलाफ जीत हासिल की थी। मेयर पद के लिए बीजेपी के मनोज सोनकर ने आम आदमी पार्टी के के कुलदीप कुमार को हराया। चुनाव के दौरान 8 मत खारिज कर दिए गए थे। ऐसे में सोनकर को अपने प्रतिद्वंद्वी के 12 मतों के मुकाबले 16 मत मिले थे।

  • Related Posts

    ‘THEY FIRED THE FIRST SHOT… न्यायपालिका करप्ट है आप ये सिखाना चाहते हो’, NCERT पर भड़के चीफ जस्टिस
    • TN15TN15
    • February 26, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने…

    Continue reading
    तिहाड़ जेल में ही रहेंगे राजपाल यादव, नहीं मिली बेल!
    • TN15TN15
    • February 12, 2026

    नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर राजपाल…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    • By TN15
    • March 11, 2026
    सहारा मीडिया का नोएडा ऑफिस कुर्क होगा !

    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    • By TN15
    • March 11, 2026
    पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त की तारीख तय!

    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    • By TN15
    • March 11, 2026
    आंख और मुंह कितने सेंटीमीटर खुले? 26 शर्तों के बाद शंकराचार्य को मिली अनुमति पर बोले सपा मुखिया 

    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    • By TN15
    • March 10, 2026
    गंगेश्वर रसोई गैस की क़ीमतों में बेतहासा वृद्धि किए जाने की माकपा ने की कड़ी आलोचना : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    • By TN15
    • March 10, 2026
    Sahara : निष्ठा और लगन की एक पहचान बनकर आए हैं ?

    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !

    • By TN15
    • March 10, 2026
    किसान संघर्ष समिति की बैठक में अमेरिका इजरायल की निंदा !