हेमंत सोरेन, अरविन्द केजरीवाल को जेल भेजने के बाद सीएम नीतीश कुमार को भाजपा किया किडनैप : दीपांकर

एनडीए दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो गया है  
नालंदा का चुनाव कठिन, लेकिन नामुमकिन नहीं : दीपांकर

राम विलास

राजगीर। नालंदा में सांसद और देश में सरकार बदलने का आवाहन करते हुए भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को किडनैप कर लिया है। बिहार में भाकपा माले चार सीट पर चुनाव लड़ रही है। वह चारो सीट पर जीत हासिल करेगी। भाजपा का कॉन्ट्रैक्ट अब समाप्त हो गया है।

 

राजगीर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में दीपांकर भट्टाचार्य ने मंगलवार को यह कहा। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे भाजपा का पोल खुल रहा है। दक्षिण भारत में एनडीए गठबंधन साफ और उत्तर भारत में हाफ हो गया है। केंद्र में त्रिशंकु सरकार न बने इसके लिए देश के मतदाताओं को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को समर्थन करना चाहिए।

उन्होंने कहा नालंदा का चुनाव कठिन जरूर है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। नालंदा के लोग सांसद बदलने के मूड में हैं। बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश केन्द्र सरकार का भविष्य तय करेगा। नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी की निंदा करते हुए उन्होंने कहा वर्तमान समय में देश में लोकतंत्र नहीं, बल्कि राजशाही है। देश में अहंकारियों की सरकार चल रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 10 साल और सांसद कौशलेंद्र कुमार से 15 साल का जनता हिसाब मांग रही है। चुनाव आयोग को आड़े हाथों लेते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि चुनाव आयोग संदेह के दायरे में है। वह एसबीआई के पैटर्न पर मोदी सरकार के लिए काम कर रहा है । मोदी सरकार से देशवासी परेशान हैं। अब लोग उनसे उबने लगे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 400 पार का नारा देकर देशवासियों को डराने का काम किया है । उन्होंने कहा कि देश की जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान को मोदी बदलना चाहते हैं। पांच चरणों के संपन्न चुनाव होने की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि अब स्पष्ट हो गया है कि मोदी सरकार पतन की ओर बढ़ रहा है ।

उन्होंने कहा कि आखरी दो चरण का चुनाव शेष रह गया है। एक सवाल के जवाब में दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि चुनाव राजनीतिक प्रतिस्पर्धा का अंग है। इसमें हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथ भाजपा चुनाव चिन्ह थमाने से नालंदा के लोग नाराज हैं।

इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले प्रत्याशी डॉ संदीप सौरभ के बारे में कहा कि ये नालंदा वासियों की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। नालंदा के लोगों को उन्हें एक मौका देनी चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश बर्बादी के मार्ग पर चल पड़ा है। अमेठी और रायबरेली की तस्वीर भी बदल गयी है। अंतिम दो चरणों में और काफी बदलाव होने वाला है।नरेन्द्र मोदी की सरकार से संविधान को खतरा है।

विधायक महबूब आलम ने दावा किया कि कटिहार सीट माले जीत रहा है। नालंदा सीट जीतने के लिए बुथ लेवल कमिटी के सदस्य वोटरों को बुथ तक पहुंचाने का काम करें। इस अवसर पर विधायक रामबली सिंह यादव, विधायक महबूब आलम, विधान पार्षद शशि यादव, इंडिया गठबंधन समर्थित भकपा माले प्रत्याशी विधायक डाॅ संदीप सौरभ महागठबंधन चुनाव संचालन समिति, राजगीर के संयोजक अभिषेक कुमार उर्फ गोलू यादव, मनमोहन सिंह, अधिवक्ता विश्वनाथ प्रसाद , अधिवक्ता अनिल पटेल, रामाशीष चौधरी, अनिल कुमार, रामदहीन राजवंशी, महफूज आलम, पूर्व जिला पार्षद अनिल कुमार, लक्ष्मी नारायण सिंह, अजय पासवान, श्रवण कुमार एवं अन्य द्वारा विचार व्यक्त किया गया।

  • Related Posts

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

    Continue reading
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
    • TN15TN15
    • June 11, 2026

    टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    • By TN15
    • June 11, 2026
    CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    • By TN15
    • June 11, 2026
    क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    • By TN15
    • June 11, 2026
    ‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    • By TN15
    • June 11, 2026
    सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    • By TN15
    • June 11, 2026
    पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

    • By TN15
    • June 11, 2026
    दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी