गैंगस्टर का किरदार निभाने के बाद उस भूमिका से नहीं निकल पा रहा था दीप सिद्धू ! 

चरण सिंह राजपूत 
पनी मंगेतर के साथ दिल्ली से पंजाब जाते वक्त सड़क हादसे में जिंदगी गंवाने वाले पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू ने 2018 में आई फिल्म जोरा दास नंबरिया में जब एक गैंगस्टर का किरदार निभाया तो वह इस किरदार से बाहर ही नहीं निकल पाए। केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ होने वाले आंदोलन में भी वह अपनी हनक में ही रहे। गत साल 26 जनवरी को जब आंदोलित किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकाली तो दीप सिद्धू ने लाल किले पर लाल किले पर निशान साहिब और किसानों के हरे-पीले झंडों को फहराया दिया। जिसके बाद उन पर कई धाराओं में मामला भी दर्ज हुआ। यह उनका अपना एजेंडा ही था कि जब किसानों ने ट्रैक्टर परेड निकालने का फैसला हुआ तो दीप सिद्धू ने अपना गुट अलग से खड़ा कर लिया। ट्रैक्टर परेड में  प्रदर्शनकारियों का एक वर्ग किसान ट्रैक्टर परेड के निर्धारित मार्ग से अलग हो गया था और लाल किले पर पहुंच गया। कुछ समय बाद, दीप सिद्धू ने किसान नेताओं के फैसलों पर ही सवाल उठाना शुरू कर दिया था। दीप सिद्धू ने सिंघु बार्डर पर अपना मंच भी बना लिया था। दीप सिद्धू के अधिकांश भाषण तीन कृषि कानूनों की जगह भारत के संविधान में गैर संघीय ढांचे पर केंद्रित थे।

कृषि कानूनों के बारे में बात न करने के लिए किसान संगठनों ने उन्हें सिंघु बॉर्डर के मुख्य मंच से बोलने से भी रोक दिया था, जिसे लेकर तनातनी हो गई थी। उगराहां ग्रुप ने आरोप लगाया था कि सिद्धू किसान आंदोलन की दिशा बदलने का प्रयास कर रहे हैं। दीप सिद्धू अपने सोशल मीडिया पर जरनैल सिंह भिंडरावाले के बारे में भी पोस्ट करते रहते थे, जिसकी वजह से किसान संगठनों ने उनसे खुद को दूर कर लिया था।

पंजाब के मुक्तसर जिले में अप्रैल 1979 में जन्मे संदीप उर्फ दीप सिद्धू ने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। दीप सिद्धू ने लॉ की पढ़ाई भी की थी। वह किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रहे भी रहे, मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनालिटी का खिताब भी जीता। वर्ष 2015 में उसकी पहली पंजाबी फिल्म -रमता जोगी- रिलीज हुई थी। यह फिल्म काफी चली, जिससे लोगों को दीप सिद्धू नाम के रूप में पंजाबी अभिनय करने वाला कलाकार मिला। देओल परिवार के घरेलू बैनर विजेता फिल्म्स के तहत दीप ने 2015 में हीरो के रूप में अपनी पहली पंजाबी फिल्म रमता जोगी में काम किया। यह फिल्म बॉक्स आफिस पर काफी चली। इस फिल्म का निर्देशन प्रसिद्ध फिल्मकार गुड्डू धनोआ ने किया था। इसके बाद दीप वरिष्ठ पंजाबी अभिनेता गुग्गू गिल के साथ फिल्म साड्डे आले में दिखाई दिए। वर्ष 2020 में अमरदीप सिंह गिल के निर्देशन में जोरा का दूसरा भाग जोरा, सेकेंड चैप्टर रिलीज हुआ। इसमें धर्मेंद्र दीप सिद्धू के साथ थे। इसके बाद ही किसान आंदोलन शुरू हो गया और वह आंदोलन में सक्रिय हो गए।

Related Posts

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

एस आर दारापुरी    निवारक पुलिस कार्रवाई, व्यक्तिगत…

Continue reading
 त्योहारों में भी करें खुद की देखभाल…..
  • TN15TN15
  • September 4, 2026

पारुल अग्रवाल मित्तल जैसे जैसे त्योहारो का समय…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

क्या भारत में पुलिस किसी व्यक्ति को नजरबंद (House Arrest) कर सकती है?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

देश को गृह युद्ध की ओर धकेल रही खुद केंद्र सरकार ?

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

वैभव सूर्यवंशी बहुत स्मार्ट…ईशान किशन ने बोला 

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

महाराष्ट्र: बच्चों संग किले से कूदकर महिला पहलवान ने दी जान, FIR दर्ज

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

कनॉट प्लेस में आधी रात तक खुलेंगे 11 टॉयलेट, NDMC का फैस

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’

सहारनपुर में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, मायावती बोलीं- ‘यह सही नहीं है’