ईरान के बाद अब अमेरिका ने इस देश में की एयरस्ट्राइक, ट्रंप का दावा- दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी ढेर

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं ने मिलकर एक बड़े आतंकवाद विरोधी ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप के अनुसार, इस मिशन में ISIS के दूसरे सबसे बड़े कमांडर अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया गया. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्रुथ सोशल पर दी। ट्रंप ने कहा कि यह ऑपरेशन बेहद कठिन था। इस पूरी प्लानिंग के साथ ऑपरेट किया गया था। उन्होंने बताया कि अबू-बिलाल अल-मिनुकी अफ्रीका में छिपकर आतंकवादी गतिविधियों को चला रहा था और दुनिया भर में ISIS के ऑपरेशन में उसकी बड़ी भूमिका थी।

राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, अल-मिनुकी को लगता था कि वह अफ्रीका में छिपकर सुरक्षित रह सकता है, लेकिन अमेरिकी एजेंसियों के पास उसकी गतिविधियों की लगातार जानकारी थी। उन्होंने कहा कि अब वह अफ्रीका के लोगों को डराने या अमेरिकियों के खिलाफ हमलों की योजना बनाने में शामिल नहीं हो सकेगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि इस कार्रवाई से ISIS के वैश्विक नेटवर्क और उसके ऑपरेशन को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने नाइजीरिया सरकार और वहां की सेना का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। अपने बयान के अंत में ट्रंप ने गॉड ब्लेस अमेरिका कहते हुए अमेरिकी सेना की सराहना की।
 
डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2 दिन के चीन दौरे पर गए थे, जहां पर उन्होंने कई जरूरी मुद्दों पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बात की. ट्रंप का दौरा ऐसे वक्त में हुआ, जब मिडिल ईस्ट में ईरान के साथ अमेरिका की जंग चल रही है. इस युद्ध को रोकने के लिए वैश्विक स्तर पर बातचीत भी जारी है. इस बीच चीन की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण हो जाती है ,क्योंकि चीन ईरान का काफी अच्छा दोस्त है. अमेरिका चाहता है कि चीन ईरान से युद्ध को खत्म करने को लेकर बात करें।

  • Related Posts

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    अमेरिका-ईरान में तनाव के बीच ओमान के तट…

    Continue reading
    कैसे ओमानी पायलट के हाथ में थी फ्लाई दुबई की कमान? आतंकी साजिश की जांच करेगा UAE

    UAE ने फ्लाई-दुबई फ्लाइट में हुई हाईजैकिंग की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ‘मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए’, CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    सैकड़ों वेंडर्स के प्रदर्शन के बाद सेक्टर-142 थाना पुलिस से समझौता, 20-22 साल पुराने शाहदरा साप्ताहिक मंगल बाजार को लगाने की मिली सशर्त अनुमति

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    किसान संघर्ष मोर्चा के नेताओं के घरों पर पुलिस तैनात, संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    A Major Victory for the Kisan Sabha’s Struggle : ग्रेटर नोएडा में किसान कोटा के प्लॉटों की ऊंचाई 11 मीटर से बढ़ाकर 15 मीटर करने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!

    सीजेपी आंदोलन पर सख्ती कर अपने पैरों पर खुद कुल्हाड़ी मार रही सरकार!