शिवसेना के साथ गठबंधन करने के बाद अब राहुल गांधी भी हिंदू और हिंदुत्व की करने लगे हैं बात : संजय राउत

नई दिल्ली| शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा है कि सरकार गिराने की तमाम कोशिशों के बावजूद महाराष्ट्र सरकार अपना वर्तमान कार्यकाल पूरा करेगी। महाराष्ट्र सरकार के कार्यकाल, गृह मंत्री अमित शाह के आरोप और हिंदुत्व सहित तमाम मुद्दों पर आईएएनएस के वरिष्ठ सहायक संपादक ने शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद संजय राउत से खास बातचीत की। सवाल – अमित शाह ने आरोप लगाया है कि आप लोगों ने ( शिवसेना ) सत्ता के लिए विश्वासघात कर दिया ?

जवाब – देश के गृह मंत्री को इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना शोभा नहीं देता है। पुणे शिवाजी महाराज की भूमि है। यहीं से लोकमान्य तिलक ने स्वतंत्रता आंदोलन की शुरूआत की थी । हम लोग पुणे को पुण्य भूमि बोलते हैं। लोग वहां जाकर सच बोलने की कोशिश करते हैं, लेकिन जो लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं वो झूठ का सहारा लेते हैं। लेकिन हमने न किसी से विश्वासघात किया है और न ही किसी को धोखा दिया है यह सबको मालूम है। राजनीति में अब हमारे ( भाजपा और शिवसेना ) दो रास्ते हो गए हैं। आप अपनी राजनीति कीजिए और हम हमारी राजनीति कर रहे हैं। महाराष्ट्र की सरकार गिराने की कोशिश आप लोग बार-बार कर रहे हैं और विफल हो रहे हैं। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, और यह 25 साल की व्यवस्था है।

सवाल – आप पर आरोप लगाया गया है कि भाजपा तो छोड़िए, आप लोगों ने सत्ता के लिए हिंदुत्व को भी छोड़ दिया ?

जवाब – ( हंसते हुए ) उनके इसी सवाल में उनका जवाब है। अगर हम हिंदुत्ववादी थे तो आपने (भाजपा ) हमें 2014 में क्यों छोड़ा था ? 2014 में सबसे पहले आपने हमें छोड़ा था सत्ता के लिए।

सवाल – आप लोगों पर आरोप लगाया गया है कि सत्ता के लिए आपने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया, एनसीपी के साथ गठबंधन कर लिया।

जवाब – कांग्रेस के साथ चले गए तो क्या हुआ? अब राहुल गांधी भी हिंदू और हिंदुत्व की बात करने लगे हैं। तो ये हमारी दोस्ती का भी परिणाम हो सकता है।

सवाल – अमित शाह ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र की सरकार तीन पहियों की ऐसी सरकार है जिसके तीनों पहिए पंचर है?

जवाब – हमे गर्व है कि हमारी तीन पहियों की सरकार ऑटो रिक्शा में बैठकर जा रही है , यह गरीबों का वाहन है क्योंकि आपने हवाई जहाज, कार गरीबों के लिए छोड़ी ही नही है। आपने ( केंद्र सरकार ) इतनी महंगाई बढ़ा दी है तो लोग रिक्शा से ही चलेंगे न?

Related Posts

इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

Continue reading
योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

बाजार की लूट बंद करो, चीनी की कीमत नियंत्रित करो : SKM

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

बढ़ते श्रमिक उत्पीड़न के खिलाफ 1 दिसंबर को दिल्ली घेराव करेंगे सीटू कार्यकर्ता : गंगेश्वर दत्त शर्मा

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

फिजूल दिवस के रूप में मनाया जाए मोदी का जन्मदिन!

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की