गोबर के बाद अब गोमूत्र खरीदेगी भूपेश सरकार!

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार गोमूत्र खरीदने की योजना पर काम कर रही है। बघेल सरकार किसानों और पशु मालिकों से गोमूत्र की खरीदारी करेगी। यह जानकारी अधिकारियों ने दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस योजना के तहप पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत राज्य के उत्तरी जिलों से अगले कुछ हफ्तों में की जाएगी। प्रदेश सरकार से ही किसानों से गोबर खरीद रही है ताकि पशुपालकों को आर्थिक लाभ वाले व्यापार से जोड़ा जा सके। इसी साल फरवरी के महीने में सरकार ने गोमूत्र की खरीदारी करने का निर्णय लिया है। इसके लिए एक कमेटी का भी गठन किया था जिसे यह जिम्मा दिया गया था कि वह गोमूत्र खरीदारी के तरीके और इस पूरी योजना पर रिसर्च करे। अब कमेटी ने एक प्रपोजल तैयार किया है, जिसे जल्दी ही मुख्यमंत्री को सौंपा जाएगा।

बताया जा रहा है कि कमेटी ने फैसला किया है कि गोमूत्र की कीमत ४ रुपये प्रति लीटर होगी । सीएम के मुख्य सलाहकार प्रदीप शर्मा ने बताया कि अभी इस पर मुख्यमंत्री की सहमति बाकी है। उन्होंने कहा कि गोमूत्र ग्राम गौथन समिति के जरिये खरीदा जाएगा। खरीद योजना के तहत जो गौथन पहले मांगेगा उसे प्राथमिकता दी जाएगी। इस मामले की जानकारी रखने वाले एक अन्य प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि सरकार इस योजना को २८ जुलाई को लांच कर सकती है। इस दिन यहां स्थानीय त्योहार हेरेली मनाया जाता है।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में पुलिस ने गोली मारकर की शख्स हत्या, बवाल, भड़के पप्पू यादव
    • TN15TN15
    • March 18, 2026

    मुजफ्फरपुर में पुलिस और ग्रामीणों के बीच मंगलवार…

    Continue reading
    युद्ध नहीं बुद्ध चाहिए …
    • TN15TN15
    • March 17, 2026

    युद्ध नहीं, शांति चाहिए” विषय पर एक हस्ताक्षर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    • By TN15
    • March 18, 2026
    ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को IDF ने किया ढेर, इजरायल के रक्षा मंत्री का बड़ा दावा   

    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    आज़ादी की लड़ाई की तर्ज पर आंदोलन कर ही किया जा सकता है बदलाव!

    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    • By TN15
    • March 18, 2026
    पत्रकारिता के साथ ही बैंक में भी नौकरी की हरिवंश नारायण सिंह ने, प्रभात खबर से बनी थी पहचान!

    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    • By TN15
    • March 18, 2026
    22 को बड़ा निर्णय लेंगे केसी त्यागी?

    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    • By TN15
    • March 18, 2026
    सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज

    दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल! 

    • By TN15
    • March 18, 2026
    दुनियाभर में तेल की किल्लत, फिर भी पाकिस्तान को डिस्काउंट पर मिलेगा ऑयल!